गंभीर बीमारी से जूझ रहे भाजपा नेता थपलियाल के उपचार की पूरी व्यवस्था करेगी राज्य सरकार

  • गंभीर बीमारी से जूझ रहे भाजपा नेता थपलियाल के उपचार की पूरी व्यवस्था करेगी राज्य सरकार

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

  • उपचार के लिए सीएम ने फौरी तौर पर मंजूर की 50 हज़ार रुपये की धनराशि
  • थपलियाल की पत्नी से मुख्यमंत्री ने फोन पर की बात, बेहतर से बेहतर उपचार का दिया आश्वासन
यह भी पढ़ें 👉  SIR के विरोध में रामनगर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा की चमोली जिला ईकाई के नेता श्री आशीष थपलियाल के उपचार के लिए 50 हज़ार की तत्कालिक धनराशि स्वीकृत की है। श्री थपलियाल गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री धामी ने श्री थपलियाल की धर्मपत्नी से फोन पर बात की और उनसे कहा कि उपचार की पूरी जिम्मेदारी सरकार उठायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों  को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आज भराड़ीसैंण में मौजूद हैं। कल उन्हें विश्व योग दिवस के अवसर पर भराड़ीसैंण में आयोजित योग अभ्यास कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करना है। चमोली जिला ईकाई के नेता श्री आशीष थपलियाल के बीमारी की जानकारी मिलते ही श्री धामी ने उनकी धर्मपत्नी से फोन पर बात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में विस्तार से पूछा। मुख्यमंत्री जी ने उन्हें आश्वसत किया कि उनके पति के उपचार में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी और इसकी पूरी व्यवस्था सरकार करेगी। फौरी तौर पर मुख्यमंत्री जी ने उनके उपचार के लिए 50 हज़ार की धनराशि भी स्वीकृत की है।

karki
inder