झपटमारी की घटना का SSP Nainital मंजूनाथ टीसी ने किया सफल खुलासा* *एसओजी एवं मुखानी पुलिस टीम ने किये 02 आरोपी गिरफ्तार, बुजुर्ग महिला से लूटा गया सोने का कुंडल बरामद*

Spread the love

*झपटमारी की घटना का SSP Nainital मंजूनाथ टीसी ने किया सफल खुलासा*

*एसओजी एवं मुखानी पुलिस टीम ने किये 02 आरोपी गिरफ्तार, बुजुर्ग महिला से लूटा गया सोने का कुंडल बरामद*

 

 

 

 

 

*दिनांक 30 जुलाई 2026* को *वादिनी चम्पा देवी* पत्नी मनोज नाथ, निवासी जगतपुरम कॉलोनी, हिम्मतपुर मल्ला, हल्द्वानी द्वारा थाना मुखानी में तहरीर दी कि *02 अज्ञात युवकों ने उनकी सास के कान से सोने का कुंडल* झपटकर फरार हो गए। तहरीर के आधार पर थाना मुखानी में *एफआईआर संख्या 117/2026 धारा 304(2) बीएनएस* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री मंजूनाथ टीसी* द्वारा *एसपी सिटी हल्द्वानी श्री मनोज कत्याल* को घटना की शीघ्र खुलासे से हेतु विशेष टीम गठित किए जाने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में लेखकों एवं साहित्यकारों से किया संवाद

आदेश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक मुखानी *श्री सुशील जोशी एवं SOG प्रभारी मोहन सोन* के नेतृत्व में मुखानी पुलिस एवं SOG टीम ने झपटमारी की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया सोने का कान का कुंडल बरामद किया है।

टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी कैमरों का गहन अवलोकन किया गया, जिसमें 02 संदिग्ध युवक दिखाई दिए। उनकी पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु *मैन्युअल एवं टेक्निकल सर्विलांस* को सक्रिय किया गया।

आज *दिनांक 01 अगस्त 2026* को पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास से घटना में शामिल दोनों युवक रिलायंस मॉल के पीछे आम के बगीचे में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

उक्त में अभियुक्त अजय की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से *घटना में झपटा गया सोने का एक कान का कुंडल* बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में *धारा 317(2) बीएनएस* की बढ़ोतरी की गई। दोनों अभियुक्तों को विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने कारगिल विजय दिवस पर शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि ये दोनों गली-गली में जाकर कबाड़ बीनने का काम करते हैं।

 

 

 

 

 

*गिरफ्तारी-*
*1.* अजय पुत्र शांति स्वरूप निवासी वार्ड नं. 1, बिल्सी, थाना बिल्सी, जनपद बदायूं (उ.प्र.) उम्र 22 वर्ष
*2.* सूरज जोशी पुत्र नरेंद्र जोशी, निवासी वार्ड नं. 8, बिल्सी, थाना बिल्सी, जनपद बदायूं (उ.प्र.), उम्र 20 वर्ष

*बरामदगी-* 01 कान के सोने का कुंडल (पीली धातु)

*अभियुक्त अजय का अपराधिक इतिहास*

*1-* Fir no- 31/26 U/S 115(2)/117(2)/351(2)/352 BNS
चालानी थाना सिविल लाइन बदायूं उत्तर प्रदेश
इसके अतिरिक्त अन्य अपराधिक इतिहास की जानकारी ली जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन

*पुलिस टीम-*

*1-* प्रभारी निरीक्षक श्री सुशील जोशी
*2-* उपनिरीक्षक वीरेंद्र चंद
*3-* उपनिरीक्षक अविनाश मौर्य
*4-* हेड कांस्टेबल त्रिलोक रौतेला (SOG)
5- हेड कांस्टेबल कुंदन कठायत (SOG)
6- कांस्टेबल भूपेंद्र जेष्ठा (SOG)
7- कांस्टेबल अशोक रावत (SOG)
8- कांस्टेबल रविंद्र खाती
9- कांस्टेबल धीरज सूगड़ा
10- कांस्टेबल रोहित कुमार
11- कांस्टेबल दिगम्बर ज्याला
12- हेड कांस्टेबल सुरेश देवड़ी
13- कांस्टेबल अनिल गिरी (सर्विलांस टीम)
14- कांस्टेबल भानू प्रताप(सर्विलांस टीम)

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने सफल अनावरण करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुए उन्हें उत्साहवर्धन हेतु 2500/- रूपये नगद ईनाम देने की घोषणा की है।*

 

*मीडिया सैल*
*नैनीताल पुलिस*