एसएसपी मंजूनाथ टीसी का नशा तस्करों पर शिकंजा, 10 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी दबोचा

एसएसपी मंजूनाथ टीसी का नशा तस्करों पर शिकंजा, 10 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी दबोचा

 

 

_*एस0एस0पी0 नैनीताल के निर्देशन में SOG व काठगोदाम पुलिस की नशे के विरूद्व कार्यवाही*_

_*पुलिस टीम ने लगभग 3 लाख रुपये कीमत की 10 ग्राम स्मैक के साथ एक नशे के तस्कर को किया गिरफ्तार*_

*मा0 मुख्यमंत्री महोदय* के *“मिशन ड्रग फ्री देवभूमि” ऑपरेशन प्रहार* को साकार करने के उद्देश्य से *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0* द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों/एसओजी नैनीताल/ एएनटीएफ को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए नशे की तस्करी पर अंकुश लगाने एवं तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में गंगा का कहर! आगरा से घूमने आया किशोर नदी में लापता, रात-दिन तलाश जारी।

इसी क्रम मे *डॉ0 जगदीश चन्द्र, एसपी नैनीताल, श्री हरबन्स सिंह पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री लव शर्मा क्षेत्राधिकारी लालकुआ विमल प्रसाद, के पर्यवेक्षण तथा* श्री जसवीर सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम एसओजी प्रभारी मोहन सौन के नेतृत्व में कोतवाली काठगोदाम पुलिस द्वारा कोतवाली काठगोदाम क्षेत्र में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया।

दिनांक 24.11.2026 को कोतवाली काठगोदाम पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा काठगोदाम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति की चेकिंग के दौरान कैनाल रोड काठगोदाम से *अभियुक्त को कुल 10 ग्राम अवैध स्मैक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार* किया गया, जिसके आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध *कोतवाली काठगोदाम पर एफआईआऱ-144/26, धारा-8/21 NDPS Act* पंजीकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जमीन के नाम पर 51 लोगों से रकम वसूली, दीपक रावत ने दिए लैंड फ्रॉड एक्ट में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश

*गिरफ्तार अभियुक्तः-*

भास्कर तिवारी उर्फ भानु पुत्र कैलाश चंद्र तिवारी निवासी सेंट पॉल स्कूल के पीछे काठगोदाम उम्र 32 वर्ष

*पूछताछः-* अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि वह पहले ब्लिंकिट में डिलीवरी का काम करता था आज कल जॉब ना होने के कारण पैसा कमाने के लालच में वह किसी रेलवे फाटक बनभुलपूरा से स्मैक खरीदकर लाया था।

यह भी पढ़ें 👉  भावना मेहरा ने बाबियाड़, दुदली, कालगड़ी व चूरीगाड़ का किया दौरा, जनसमस्याएं सुन मौके से अधिकारियों को दिए निर्देश*

*आपराधिक इतिहासः-* अभियुक्त का आपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है।

 

 

 

 

*बरामदगी का विवरण-* कुल 10 ग्राम स्मैक कीमत लगभग-3 लाख रू0

*गिरफ्तारी टीम-*
1. सीओ श्री विमल प्रसाद
2.निरीक्षक जसवीर सिंह चौहान
3.उ0नि0 दिलीप कुमार- प्रभारी चैकी मल्ला काठगोदाम
4. कानि0 भानू ओली–SOG
5. कानि0 करतार -काठगोदाम
6 कानि0 दिनेश राणा -काठगोदाम
7. म0 का0 शीला कुंवर काठगोदाम