खेल उत्तराखंड हल्द्वानी

तरुण ताइक्वांडो एकेडमी ने चमकाया रामनगर का नाम — राज्य चैम्पियनशिप में जीता स्वर्ण व तीन कांस्य पदक।

Spread the love

तरुण ताइक्वांडो एकेडमी ने चमकाया रामनगर का नाम — राज्य चैम्पियनशिप में जीता स्वर्ण व तीन कांस्य पदक

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी। इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर, गोलापार हल्द्वानी में 10 से 12 अक्टूबर तक आयोजित 32वीं आधिकारिक राज्य ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में तरुण ताइक्वांडो एकेडमी, रामनगर (नैनीताल) के खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए 1 स्वर्ण और 3 कांस्य पदक अपने नाम किए।

यह भी पढ़ें 👉  25 से 50 हजार की ‘एंट्री’ का खेल! लक्सर में अवैध खनन का मामला गरमाया

 

 

 

 

एकेडमी की खिलाड़ी रोशनी ने सब-जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर न केवल एकेडमी बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया। साथ ही, उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैम्पियनशिप के लिए भी हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  महिलाओं से अभद्रता पर सख्ती, होली से पूर्व पुलिस का अभियान तेज

 

 

 

 

वहीं हार्दिक मठपाल, कृतिका पांडे और वैष्णवी गौर ने अपने-अपने भार वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किए।

 

 

 

 

इसके अलावा हार्दिक खड़का, ध्रुव नेगी, गौरव पांडे और हर्षित सिंह ने प्रतियोगिता में भाग लेकर महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त किया, जो उनके खेल करियर के लिए लाभकारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड CAMPA परियोजना संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न

 

 

 

 

कोच तरुण भट्ट ने खिलाड़ियों की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि, “यह केवल शुरुआत है। हमारे खिलाड़ी आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर पर भी अपना दमखम दिखाएंगे।”