खेल उत्तराखंड उधम सिंह नगर रूद्रपुर

भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने ताइक्वांडो चैंपियनशिप विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।

Spread the love

भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने ताइक्वांडो चैंपियनशिप विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

रूद्रपुर। जिला ताईक्वांडो ऐसासिएशन द्वारा सिटी क्लब में आयोजित उत्तराखण्ड स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में पहले दिन खिलाड़ियों कई रोमांचक मुकाबले हुए। खिलाड़ियों ने शानदार् खेल का प्रदर्शन किया। पहले दिन समापन कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा एवं अन्य अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनका हौंसला बढ़ाया।

 

 

पहले दिन अंडर-18 में नैनीताल के कुनाल बोरा ने गोल्ड मेडल और उधमसिंह नगर के अंश गुप्ता ने सिल्वर मेडल जीता। अंडर 21 में बागेश्वर के देवाशीष ने गोल्ड, देहरादून के सहिष्णु नेगी ने सिल्वर, नैनीताल के कार्तिक मेहरा और अल्मोड़ा के प्रथाबर मठपाल ने ब्रॉंज मेडल जीते। अंडर 41 में बागेश्वर की वर्षा देओली ने गोल्ड, हरिद्वार की अंकिता चौहान ने सिल्वर और देहरादून की ओनी भट्ट ने ब्रॉंज मेडल जीता। अंडर 47 में बागेश्वर की कांति ने गोल्ड, चंपावत की अदिति ने सिल्वर और नैनीताल की रिद्धि शर्मा ने ब्रॉंज मेडल जीता। अंडर 57 केजी में बागेश्वर की चेतना ताकुली ने गोल्ड,देहरादून की सृष्टि सिंह ने सिल्वर और नैनीताल के उत्सत कौर ने ब्रॉंज मेडल प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, कुमांऊ विश्वविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी नागेन्द्र शर्मा, भाजपा नेत्री शालिनी बोरा एवं राजेश जग्गा ने सम्मानित करते हुए उनका हौंसला बढ़ाया।

 

यह भी पढ़ें 👉  गिद्धों के संरक्षण के लिए कार्बेट टाइगर रिजर्व में अंतर्राष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस का आयोजन

 

 

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को निहाक़्रने का अवसर मिलता है। जिस प्रकार जीवन में शिक्षा जरुरी है उसी प्रकार खेल भी जरुरी है। खेलों से आपसी भाईचारा तो बढ़ता है साथ ही शरीर भी चुस्त दुरुस्त रहता है।

यह भी पढ़ें 👉  "दुग्ध संघ अध्यक्ष पर महिला ने लगाया दुष्कर्म और धमकी का आरोप, लालकुआं थाने में FIR दर्ज; SSP नैनीताल के निर्देश पर जांच शुरू"

 

 

खेल से शारीरिक मानसिक विकास होने के साथ अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर भी मिलता है। आज खेलों में कैरियर की अपार संभावनायें हैं। खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में भी वरियता दी जा रही है। इसलिए आज पढ़ाई के साथ खेलना भी जरूरी है। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि जीत का ऐसा जज्बा और जुनून रखें जो आपको बुलंदियों की ऊंचाई तक ले जाए। ऊंची सोच, ऊंचे सपने देखकर उस ओर दृढ़ निश्चय के साथ मेहनत करें। सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  महिला अपराधों व नाबालिगों से छेड़छाड़ इत्यादि के मामले में महिला आयोग अध्यक्ष ने की सख्त कार्रवाई की पैरवी

 

 

प्रदेश भर में हर साल खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इस तरह के खेल आयोजनों से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को चयन कर उन्हें आगे बढ़ाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। इस अवसर पर जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन उधमसिंह नगर के अध्यक्ष गुलाब सिंह सिरोही,सचिव अमित शर्मा, कोषाध्यक्ष अनिल खत्री, खुशाल सिंह धपोला आदि भी मौजूद रहे।