“SSP नैनीताल की अध्यक्षता में सुलझा एक परिवार, 04 में दर्ज हुए मुकदमे”

“SSP नैनीताल की अध्यक्षता में सुलझा एक परिवार, 04 में दर्ज हुए मुकदमे”

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

*SSP NAINITAL ने ऐच्छिक ब्यूरो के माध्यम से करवाई 07 परिवारों की काउंसलिंग, 01 परिवार को एक कर लौटाई खुशियां*

* प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल* द्वारा जनपद में *महिलाओं के उत्पीड़न से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों और मामलों में शीघ्र जॉच कर प्रभावी कार्यवाही* करते हुए *त्वरित समाधान* करने हेतु निर्देशित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी पर साधा निशाना

इसी क्रम में आज दिनांक *18.07.2025* को पुलिस बहुदेशीय भवन हल्द्वानी में *महिला ऐच्छिक ब्यूरो के मासिक काउंसलिंग सत्र* के दौरान *एसएसपी नैनीताल* की अध्यक्षता में ऐच्छिक ब्यूरो के सदस्यों *डॉ0 युवराज पन्त, मनोचिकित्सक/काउंसलर, डॉ प्रभा पंत(शिक्षाविद) प्रो० एवं विभागाध्यक्ष एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी, श्री राम सिंह बसेड़ा(अधिवक्ता) पूर्व अध्यक्ष बार एसोशियन हल्द्वानी* के समक्ष *उप निरीक्षक सुनीता कुंवर, प्रभारी महिला समाधान केंद्र हल्द्वानी* द्वारा *कुल 07 प्रकरणों* को रखा गया।

यह भी पढ़ें 👉  अजय भट्ट की बड़ी जानकारी: अमृतपुर बाईपास से हटा स्टे, काम दोबारा शुरू

सभी मामलों में दोनों पक्ष काउंसलिंग में उपस्थित हुए तथा प्रकरणों को भली-भांति सुना गया।

काउंसलिंग के माध्यम से *01 मामले में दोनों पक्षों को भली-भांति समझा कर काउंसलिंग कर उनका राजीनामा* करवाया गया, *04 मामलों में मुकदमा दर्ज* करने के आदेश जारी किए गए, 01 मामले में अग्रिम तिथि तथा 01 मामले को अग्रिम आदेश हेतु माननीय न्यायालय को अग्रसारित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ*

*नैनीताल पुलिस जन सुरक्षा के साथ परिवार कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।*

*

karki
inder