संभल उत्तर प्रदेश क्राइम

“ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसा: भयावह टक्कर, 3 की मौत, 17 से अधिक घायल”

Spread the love

“ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसा: भयावह टक्कर, 3 की मौत, 17 से अधिक घायल”

रोशनी पाण्डेयप्रधान संपादक

संभल में बुजुर्ग के अंतिम संस्कार से वापस लौट रहे कैलादेवी थाना क्षेत्र के लधनपुर निवासी लोगों की ट्रैक्टर-ट्रॉली में रविवार की संभल-अनूपशहर मार्ग पर गांव दीपापुर डांडा के निकट एक कंटेनर ने टक्कर मार दी। तेज गति से आ रहे कंटेनर ने पहले एक ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मारी और अनियंत्रित होकर दूसरी पर पलट गया।हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 17 से अधिक लोग घायल है। मौके पर अभी राहत और बचाव कार्य जारी है। कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव लधनपुर निवासी करीब 100 वर्षीय शीशपाल सिंह की रविवार को दिन में मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  *👉 मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि” में युवाओं को नशे से बचाने में जुटे एसएसपी मंजूनाथ टीसी* *60 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार,🏆 एसएसपी ने टीम का बढ़ाया मनोबल* *🗣️ नशा बेचने वालों की अब खैर नहीं — संपत्ति भी जाएगी- SSP NAINITAL*

 

 

परिवार और गांव के लोग उनका अंतिम संस्कार करने सिसौना डांडा गंगाघाट पर गए थे। रात्रि में अंतिम संस्कार करके सभी लोग ट्रैक्टर-ट्राॅलियों में सवार होकर लौट रहे थे। रास्ते में सामने से आ रहे कंटेनर ने एक ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी और दूसरी पर पलट गया। घायलों की संख्या 17 है। जेसीबी की मदद से कंटेनर को उठाया जा रहा है। ऐसी आशंका है कि कुछ लोग कंटेनटर के नीचे दबे हो सकते हैं। ऐस में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में ड्रग फ्री अभियान का असर, अनियमितता पर नीलकंठ मेडिकल स्टोर बंद

 

गांव दीपपुर डांडा में भयंकर हादसे की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी मनीष बंसल, पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत, एएसपी श्रीश्चंद्र, सीओ आलोक सिद्दू मौके पर पहुंचे गए। अधिकारियों ने घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  *मुख्यमंत्री!जी आपका "ड्रग्स फ्री देवभूमि" मिशन सुरक्षित हाथों में* *एसएसपी डॉ० मंजुनाथ टीसी का धमाका- करोड़ों का नशा बरामद, माफियाओं की संपत्ति होगी कुर्क* *36 लाख की स्मैक संग फिर एक और महिला तस्कर गिरफ्तार, 3 महीने में 2 करोड़ 66 लाख का नशा बरामद*