सहारनपुर उत्तर प्रदेश क्राइम

दर्दनाक हादसा: दिव्यांग किशोरी की आग में जलकर मौत

Spread the love

सहारनपुर में दर्दनाक हादसा: दिव्यांग किशोरी की आग में जलकर मौत

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

सहारनपुर के मोहल्ला बड़तला यादगार में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक दिव्यांग किशोरी की आग में जलकर मौत हो गई। घटना के समय किशोरी आध्या (13) घर में अकेली थी, जबकि उसके माता-पिता अवनीश जैन और निधि जैन कंपनी बाग में घूमने गए थे। घर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नशे के खिलाफ सख्ती: रामनगर में दोबारा पकड़ा गया आरोपी

 

 

 

सुबह करीब सात बजे अवनीश जैन को फोन आया कि उनके मकान से धुआं उठ रहा है। तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक आग बुझाई गई, किशोरी की मौत हो चुकी थी। किशोरी दिव्यांग होने के कारण आग से नहीं बच सकी और बिस्तर पर जल गई।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट काटेज रिसोर्ट में नियमों की अनदेखी, होटल संचालकों पर पुलिस की सख्ती।

 

 

 

घटना की सूचना मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और परिवार से मुलाकात की। इस हादसे ने परिजनों और इलाके में शोक की लहर पैदा कर दी है। किशोरी की मां, जो दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में शिक्षिका हैं, इस दुखद घटना से गहरे सदमे में हैं।

यह भी पढ़ें 👉  *जनपद में आपराधिक घटना करने वालों की खैर नहीं, महिला सुरक्षा सर्वोपरि- एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0* *महिलाओं के गले से मंगलसूत्र झपटने वाले शातिर अभियुक्त को SOG तथा मुखानी पुलिस ने किया गिरफ्तार, सोने के जेवर बरामद*