“सड़क सुरक्षा सप्ताह: रामनगर में रैली द्वारा दिखाया गया सड़क सुरक्षा के महत्व का संदेश, स्कूली बच्चों ने जनपद प्रशासन के साथ मिलकर किया सशक्त समर्थन”

“सड़क सुरक्षा सप्ताह: रामनगर में रैली द्वारा दिखाया गया सड़क सुरक्षा के महत्व का संदेश, स्कूली बच्चों ने जनपद प्रशासन के साथ मिलकर किया सशक्त समर्थन”

 

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

सड़क सुरक्षा सप्ताह में आज रामनगर प्रशासन के साथ ही परिवहन निगम व पुलिस के साथ ही स्कूली बच्चों ने पंपलेट के माध्यम से दुर्घटनाओं से दूर रहने के नियमों का आसान करने के दिए संदेश. -सड़क सुरक्षा माह के तहत गुरुवार को रामनगर में परिवहन विभाग ने यातायात सड़क सुरक्षा रैली निकाली। रैली का शुभारंभ आरटीओ हल्द्वानी संदीप सैनी एवं एसडीएम राहुल शाह व एआरटीओ रामनगर संदीप वर्मा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।

 

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में वन्यजीव सुरक्षा को लेकर 42 कर्मचारियों को दिया गया आग्नेयास्त्र प्रशिक्षण

 

यह जागरूकता रैली ए आर टी ओ कार्यालय रामनगर से शुरू की गई तथा नगर के मुख्य मार्गो से गुजरी रैली में स्कूली बच्चों द्वारा भी प्रतिभा करते हुए यातायात नियमों का पालन करने के नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया गया, आरटीओ संदीप सैनी ने बताया कि यह कार्यक्रम परिवहन विभाग द्वारा हर वर्ष मनाया जाता है,उन्होंने बताया कि इस जागरूकता रैली के माध्यम से ट्रैफिक नियमों का पालन करने, बगैर हैलमेट, लाइसेंस और सीट बेल्ट के वाहन न चलाने , वाहन चलाते हुए मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा शराब पीकर वाहन न चलने की की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर पुलिस की अपराध समीक्षा गोष्ठी: लापरवाही बर्दाश्त नहीं, हुड़दंगियों और तस्करों पर होगी सख्त कार्रवाई!

 

 

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए ए आरटीओ रामनगर को निर्देशित किया गया है कि वह पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रूप से इसके खिलाफ अभियान चलाएं, उन्होंने कहा कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ लाइसेंस एवं परमिट निरस्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी.वही रैली में शामिल स्कूली बच्चों ने हाथों में

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 100 MBBS सीटों का रास्ता साफ, 2027-28 से शुरू होगा संचालन: अजय भट्ट

 

 

 

पंपलेट पड़कर रैली के माध्यम से वाहन स्वामियों को संदेश दिया, बच्चों ने कहा कि वह ओवरटेकिंग ना करें क्योंकि सड़क पर ज्यादा हादसों और ओवरस्पीडिंग की वजह से होते हैं।रैली में एआरटीओ संदीप वर्मा, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामनगर अरुण सैनी आदि मौजूद रहे।

karki
inder