ऋषिकेश उत्तराखंड क्राइम

गंगा में बह गया दिल्ली का पर्यटक , पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची, सर्च ऑपरेशन चलाया।

Spread the love

गंगा में बह गया दिल्ली का पर्यटक , पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची, सर्च ऑपरेशन चलाया।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

ऋषिकेश- लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र अन्तर्गत 22 वर्षीय दिल्ली निवासी प्रिंस राजपूत अपने 9 साथियों के साथ घूमने के लिए लक्ष्मण झूला पहुंचा। इस दौरान संत सेवा आश्रम घाट पर प्रिंस नहाने के लिए गंगा में उतर गया। गहराई और बहाव का अंदाजा नहीं होने की वजह से प्रिंस अचानक गंगा की तेजधार के साथ बह गया। साथियों ने घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही लक्ष्मण झूला थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  “कौमी एकता के रंग में रंगा रामनगर, ईद मिलन बना यादगार”

पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है लेकिन प्रिंस का गंगा में अभी तक कुछ पता नहीं चला है। लक्ष्मण झूला थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाई और एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर कविंद्र सजवान ने बताया कि सर्च ऑपरेशन चलाकर प्रिंस को तलाश करने का अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल प्रिंस का कुछ पता नहीं चला है।

यह भी पढ़ें 👉  जुए की महफिल में पुलिस की एंट्री, 5 खिलाड़ी सीधे सलाखों के पीछे

 

 

जगह-जगह गोताखोर भी प्रिंस को ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। सूचना मिलते ही परिजन भी दिल्ली से लक्ष्मण झूला संत सेवा आश्रम घाट पर पहुंच चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  SSP मंजुनाथ ने पहनाए ‘UPS’ बैच, दो इंस्पेक्टर बने डिप्टी एसपी