*ज्योति अधिकारी को भारी धनराशि, उपबन्धों व कड़ी शर्तो पर मिली जमानत, एक गलती और फिर जेल* *जनाक्रोश अभी भी बरकरार, शिकंजा और कस सकता है जमानत के बाद भी संकट है बरकरार, अन्य जनपद भी बन सकती है मुसीबत*

*ज्योति अधिकारी को भारी धनराशि, उपबन्धों व कड़ी शर्तो पर मिली जमानत, एक गलती और फिर जेल*

*जनाक्रोश अभी भी बरकरार, शिकंजा और कस सकता है जमानत के बाद भी संकट है बरकरार, अन्य जनपद भी बन सकती है मुसीबत*

 

 

भड़काऊ बयान मामला: कोर्ट से आरोपी ब्लॉगर को राहत
 ब्लॉगर को जमानत, लेकिन कड़ी शर्तों के साथ

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

विवादित टिप्पणियों तथा सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराने के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार ब्लॉगर को न्यायिक हिरासत के उपरांत माननीय न्यायालय से जमानत प्रदान की गई है। हालांकि यह जमानत भारी धनराशि, कड़ी शर्तों एवं सख्त उपबंधों के अधीन ही संभव हो सकी है।

यह भी पढ़ें 👉  आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 : EVM-VVPAT की FLC और SSR को लेकर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के साथ की बैठक*

 

 

 

 

न्यायालय द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि अभियुक्ता सोशल मीडिया अथवा किसी भी सार्वजनिक मंच पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने, भड़काऊ वक्तव्य देने अथवा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि में संलिप्त नहीं होगी। इन शर्तों का उल्लंघन होने की स्थिति में जमानत निरस्त की जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में अवैध रूप से परिवर्तित वाहनों पर एआरटीओ का शिकंजा, 11 वाहनों पर कार्रवाई

 

 

 

 

जनाक्रोश अभी भी बरकरार

कुमाऊँ क्षेत्र की महिलाओं, देवी-देवताओं एवं लोकआस्था को लेकर दिए गए कथित आपत्तिजनक बयानों से देवभूमि में उत्पन्न आक्रोश अभी शांत नहीं हुआ है। इस संबंध में विभिन्न जनपदों में लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं तथा कई मामलों में मुकदमे दर्ज किए जाने की जानकारी सामने आई है।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस कार्यालय रामनगर में नारायण दत्त तिवारी को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि, विकास में योगदान को किया याद

कानूनी मुश्किलें और गहराने की आशंका

सूत्रों के अनुसार, नैनीताल जनपद के अतिरिक्त उधम सिंह नगर सहित अन्य जनपदों की पुलिस भी मामले में रिमांड की प्रक्रिया प्रारंभ कर सकती है। ऐसी स्थिति में अभियुक्ता को पुनः जेल जाना पड़ सकता है।
जमानत मिलने के बावजूद कानूनी प्रक्रिया अभी समाप्त नहीं हुई है और आगे कार्रवाई की संभावना बनी हुई है।

karki
inder