उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए होना होगा जागरूक :अमिता लोहनी

Spread the love

महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए होना होगा जागरूक :अमिता लोहनी

 

रोशनी पाण्डेय –  प्रधान संपादक

 

रामनगर। पीएनजी महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्रा इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के तृतीय दिवस में स्वयं सेवियों द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी ने स्वयं सेवियों को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए स्वयंसेवियों के साथ नारी सशक्तिकरण पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने महिला अधिकारों के प्रति जागरूक होने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं के साथ महिला दिवस मनाने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त कर कहा कि हमें रोज महिला दिवस मनाना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  मालसी डियर पार्क के पास खाई में गिरे युवक का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू

 

 

 

उन्होंने यह भी बताया की अपने आप को सशक्त करने की आवश्यकता है, और इतना सशक्त बनने की कठिन परिस्थितियों का सामना स्वयं कर सके,और अंत में उन्होंने कहा कि हमें अपनी सोच को सकारात्मक रखना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ.ममता भदोला जोशी ने किया। स्वयंसेवियों ने स्वागत गीत व लक्ष्य गीत गाकर स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  सिद्धपीठ श्री बाला जी मन्दिर कोसी घाट, में भक्तों ने उल्लास के साथ मनाई गुरु पूर्णमा।

 

 

 

स्वयं सेवियों ने भारत की महान महिला विभूतियों जैसे मीरा बाई, लक्ष्मी बाई,कल्पना चावला,गोरा देवी, सावित्री बाई फुले आदि का किरदार निभाकर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बौद्धिक सत्र में नवेंदु मठपाल द्वारा स्वयं सेविकाओं को वितरित की गई पुस्तकों से ‘मैने क्या पढ़ा?’ विषय पर चर्चा की गई।उन्होंने कहा कि स्मरण शक्ति को बढ़ाने के लिए अध्ययन करना बहुत ही आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  फिल्म निर्माता सुदीप्तो सेन एवं फिल्म पटकथा लेखक कमलेश पाण्डे ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की।