उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

आत्मनिर्भर मानव विकास सेवा संस्था द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में महिला सशक्तिकरण सभा आयोजित की गई।

Spread the love

आत्मनिर्भर मानव विकास सेवा संस्था द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में महिला सशक्तिकरण सभा आयोजित की गई।

 

 

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पदाक

आत्मनिर्भर मानव विकास सेवा संस्था द्वारा मालधन चौड़ रामनगर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में महिला सशक्तिकरण सभा आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता आत्मनिर्भर मानव विकास सेवा संस्था की अध्यक्षा श्रीमती विमला देवी द्वारा की गई सभा का संचालन संस्था की सचिव राखी व संस्था के विधिक सलाहकार एड मौ. फिरोज अंसारी द्वारा की गई। आत्मनिर्भर मानव विकास सेवा संस्था की सभा में मुख्य अतिथि के रुप में एड. मो. हाशिम व एड. रूबी मौजूद रहे। संस्था की अध्यक्ष श्रीमती विमला देवी व सचिव राखी द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, समाज में अच्छे कार्य करने, शोषण के विरुद्ध अपने आवाज उठाने तथा संस्था को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' पहल के तहत हल्द्वानी में बालिकाओं की सुरक्षा पर महत्वपूर्ण कार्यशाला"

 

 

 

 

वही संस्था की इस सभा अधिवक्ता मौ फिरोज अंसारी ने लोगो को उनके मौलिक अधिकारों के बारे में बताया, अधिवक्ता पूरन चंद्र पांडे द्वारा शिक्षा संबंधित अधिकारों के बारे में और शिक्षा में सुधार करने की बात कही, अधिवक्ता भोपाल रावत व सुबहाना तबस्सुम ने बच्चों और महिलाओं के अधिकारों में बताया। संस्था द्वारा विभिन्न क्षेत्र में समाज सेवा कर रही महिलाओं को उनके द्वारा किए गए अच्छे कार्यों व अधिवक्ताओं को संस्था की सभा में पहुंचे लोगो को कानूनी जानकारी देने के लिए संस्था की ओर से सम्मान पत्र व सम्मान चिन्ह देकर उनको समन्नित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड को मिला ईज ऑफ डूईंग कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित एकल खिड़की व्यवस्था के तहत  *Top Achievers*  श्रेणी का पुरस्कार।

 

आत्मनिर्भर मानव विकास सेवा संस्था की सभा में संस्था की अध्यक्ष श्रीमती विमला देवी, सचिव राखी, उपाध्यक्ष दीपा देवी, उप सचिव विमला देवी, कोषाध्यक्ष ज्योति देवी, विधिक सलाहकार अधिवक्ता मौ. फिरोज अंसारी, पूरन चंद्र पांडे, भोपाल रावत, सुबहाना तबस्सुम, मौ. हाशिम, डॉ अफरोज आलम, शबाना सैफी प्रियंका अग्रवाल, प्रेम सिंह, जावेद, आरती, पूनम, सुनैना, मंजू , रेखा, कविता, निशा देवी, उमेदी देवी, आशा, मीना देवी, कस्तूरी देवी, रूपा देवी, ज्योति देवी सहित कई महिलाएं मौजूद रही।