उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

ग्रीन फील्ड एकेडमी के वार्षिकोत्सव में झलकी उत्तराखंड की लोक संस्कृति

Spread the love

ग्रीन फील्ड एकेडमी के वार्षिकोत्सव में झलकी उत्तराखंड की लोक संस्कृति

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर।
ग्रीन फील्ड एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की थीम “संस्कार, संस्कृति और समर्पण” रही, जिसने उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं को मंच पर सजीव कर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ क्षेत्रीय विधायक श्री दीवान सिंह बिष्ट, विद्यालय के महानिदेशक श्री शिशुपाल सिंह रावत, निदेशक श्री गौरव रावत, प्रधानाचार्या श्रीमती कंचन बिष्ट सहित अन्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि, सीएम धामी ने टीम को किया सम्मानित

विद्यार्थियों ने उत्तराखंड के 13 जनपदों की लोक संस्कृति को लोक नृत्य एवं लोक गायन के माध्यम से प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। राजुला–मालूशाही, गौरा देवी की गाथा तथा मैदानी से पर्वतीय क्षेत्रों तक के संघर्ष और संवेदनाओं को भावपूर्ण प्रस्तुतियों के जरिए दर्शाया गया, जिसे दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से सराहा। विद्यार्थियों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों में शिक्षकों की कड़ी मेहनत और मार्गदर्शन स्पष्ट रूप से झलक रहा था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सहकारिता मंत्री श्री धन सिंह रावत को उपस्थित होना था, किंतु अपरिहार्य कारणों से वे शारीरिक रूप से शामिल नहीं हो सके। उन्होंने वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए विद्यालय परिवार को बधाई दी और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध खैर तस्करी पर शिकंजा, दक्षिणी जसपुर में वन विभाग ने पकड़े दो आरोपी”

विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक श्री दीवान सिंह बिष्ट उपस्थित रहे। उनके साथ ब्लॉक प्रमुख श्रीमती मंजू नेगी, ज्येष्ठ प्रमुख श्री संजय नेगी, पूर्व राज्य मंत्री श्रीमती धनुश्री गिंदियाल सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व में सोलर फेंसिंग रखरखाव पर कार्यशाला

अभिभावक संघ के अध्यक्ष श्री पनी राम, उपाध्यक्ष श्री संभुद्ध जोशी, श्रीमती प्रेमा नागर सहित सैकड़ों अभिभावकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ा दिया। अन्य विद्यालयों से आए प्रधानाचार्यों और शिक्षाविदों ने भी छात्रों की प्रतिभा की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

प्रतापपुर एवं रामनगर शाखा की प्रधानाचार्याओं और शिक्षिकाओं की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष आयाम प्रदान किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए सफल आयोजन के लिए सभी को धन्यवाद दिया।