पूर्व सैनिक कल्याण एवम उत्थान समिति द्वारा शहीदो को दी गयी श्रधांजलि।

पूर्व सैनिक कल्याण एवम उत्थान समिति द्वारा शहीदो को दी गयी श्रधांजलि।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

हाल ही जम्मू मे हुवे शहीद उत्तराखंड के पांच जवानों को याद करते हुवे,आज पूर्व सैनिक कल्याण उत्थान समिति रामनगर द्वारा श्रद्धांजलि दी गई,जिसमें पूर्व सैनिक कल्याण एवम उत्थान समिति के सभी पदाधिकारी अध्यक्ष सूबेदार मेजर कुलवंत सिंह रावत सचिव नायक भुवन सिंह डंगवाल व ब्लॉक प्रतिनिधि हवलदार चंद्र मोहन मनराल के नेतृत्व में कई पूर्व सैनिकों वह विद्यालय के छात्रों द्वारा वीरगति को प्राप्त शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष कुलवंत सिंह रावत द्वारा बताया गया कि इस तरह की नापाक हरकत करके आतंकवादियों ने एक कायराना हरकत की है,जो उनकी कायरता को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें 👉  *हल्द्वानी में 8 लाख की डकैती से मचा था हड़कंप, SSP मंजूनाथ टीसी ने खोला पूरा राज—02 डकैत गिरफ्तार, दो टूक सन्देश अपराधियों की खैर नही* *तमंचा-पिस्टल और 8 जिंदा कारतूस बरामद, ₹66 हजार भी मिले, बाकी डकैतों की तलाश में उधम सिंह नगर से यूपी तक पुलिस का ऑपरेशन जारी*

 

 

 

,वहीं सचिव नायक भुवन सिंह डंगवाल द्वारा बताया गया कि इस तरह की मुठभेड़ सेना मे सेवा में रहते हुए उन्होंने भी कई बार देखी है,और आतंकवादियों से लोहा लेकर कई बार देश सेवा में कई आतंकवादियों को मार गिराया है,उनके द्वारा कहा गया की आज़ भी वो वही जोश और जज्बा रखते है, यदि कभी दुबारा से देश के लिए आतंकवादियों से लोहा भी लेना पडा तो वह स्वयं व उनके सभी पूर्व सैनिक सेना के साँथ कंधे से कन्धा मिलाकर खडे रहेंगे, उन्होंने कहा राजनीती मे रहने के बावजूद आज़ भी वह अपनें को सबसे पहले सैनिक मानते है,।

यह भी पढ़ें 👉  3 लाख से अधिक बहनें बनीं लखपति दीदी, सरकारी सेवाओं में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण

 

 

 

और स्वयं एक शहीद के बेटे होने का गर्व करते है,कार्यक्रम में उपस्थित, दो बार सेना मेडल हवलदार भारत सिंह रावत नें बताया कि इस तरह की छिटपुट मुठभेड़ से आतंकियों द्वारा सेना के मनोबल को तोड़ने का काम किया जाता है, मगर भारतीय सेना अपने आप में विश्व की सर्वोच सेना है,जो कि इस तरह के छोटे ऑपरेशन से कभी भी नहीं घबराती आज वीरगति को प्राप्त हुए हमारे चारों शहीद सैनिकों के परिवार में भले ही दुख की घड़ी का समय है,परंतु हम उन्हें आशा ही नहीं विश्वास भी दिलाते हैं कि जल्द से जल्द इस तरह की हरकत का जवाब सेना द्वारा दिया जायेगा, कार्यक्रम में उपस्थित है कैप्टन पूरन सिंह बिष्ट द्वारा बताया गया की सेना को कमजोर करने का यह तरीका आतंकीयों द्वारा पहले भी कई बार किया गया,जिसमे पुलवामा अटैक जैसी वारदात को अंजाम दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पीएनजी कार्यों में तेजी, कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा जरूरी काम

 

 

 

परन्तु हमारी सेना द्वारा किये गए सर्जिकल स्ट्राइक से उन्हें मुँह की खानी पड़ी है।आज़ कार्यक्रम मे उपसचिव हवलदार चंडी प्रसाद जी,संगठन मंत्री भारत बंधु जी,कोषाध्यक्ष संगठन भारत सिंह रावत जी (सेना मैडल),दामोदर जोशी जी,भगवत सिंह चौहान जी,खुशाल सिंह डंगवाल जी, नंदा बल्ल्भ जोशी uजी,पूरन सिंह बिष्ट जी,चंद्र मोहन खाती जी,भूपाल राम जी,रविन्द्र सिंह डंगवाल जी, यासीन, अजमल, सौरभ, यश नेगी, मनोज रावत,आदि कई पूर्व सैनिक व छात्र मौजूद रहे।

karki
inder