उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

स्थापना दिवस पर राज्य आंदोलनकारियों का संकल्प: शहीदों का सपना साकार करने और गैरसैंण को राजधानी बनाने की मांग।

Spread the love

स्थापना दिवस पर राज्य आंदोलनकारियों का संकल्प: शहीदों का सपना साकार करने और गैरसैंण को राजधानी बनाने की मांग।

 

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

 

रामनगर, 9 नवंबर 2024 – उत्तराखंड राज्य निर्माण के 25वें स्थापना दिवस पर राज्य आंदोलनकारियों ने शहीदों को नमन करते हुए उनके सपनों का उत्तराखंड बनाने का संकल्प लिया। शहीद पार्क, लखनपुर में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में आंदोलनकारियों ने राज्य के विकास को लेकर सरकारों की उदासीनता पर रोष व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान ने रचा नया कीर्तिमान - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में एक ही दिन में 7,876 नागरिकों तक पहुंची सरकार

 

 

 

आंदोलनकारियों ने शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं की बदतर स्थिति और जंगली जानवरों के बढ़ते हमलों के कारण खेतिहर भूमि के बर्बाद होने से हो रहे पलायन पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने खटीमा, मसूरी और मुजफ्फरनगर कांड के दोषियों को सजा दिलाने की मांग करते हुए गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने का पुरजोर आग्रह किया।

यह भी पढ़ें 👉  *दिनदहाड़े धोखा, रात तक इंसाफ़ — तेज तर्रार SSP डॉ० मंजूनाथ टी०सी० की तेज़ कार्यवाही से बक्सा चोर सलाखों के पीछे* *SSP मंजूनाथ टी०सी० के रहते अन्याय नहीं चलेगा, बुज़ुर्गों के साथ, अपराधियों के ख़िलाफ़* *दो टूक संदेश किराएदारों का सत्यापन है जरूरी*

 

 

 

इसके अतिरिक्त, आंदोलनकारियों ने हाल ही में हुई मरचूला दुर्घटना में मृतकों को श्रद्धांजलि दी और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस मौके पर राज्य निर्माण आंदोलनकारी मंच के संयोजक चंद्रशेखर जोशी, प्रभात ध्यानी, पुष्कर दुर्गापाल, डॉ. धनेश्वरी घिल्डियाल, सुमित्रा बिष्ट, पीतांबरी रावत, हरिमोहन मोहन, शेर सिंह लटवाल, इंद्र सिंह मनराल, पान सिंह नेगी, राजेंद्र खुल्बे, रईस अहमद, नीमा सती, कमला जोशी और कई अन्य आंदोलनकारी शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  लोहड़ी पर्व पर रिवॉल्वर से फायरिंग, नैनीताल पुलिस की त्वरित कार्रवाई  सोशल मीडिया वीडियो पर संज्ञान, फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

 

 

आंदोलनकारियों ने सरकार से उत्तराखंड की मूल अवधारणा के अनुरूप राज्य के विकास की दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग की।