उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

“पंतनगर में लुकास टी वी एस मजदूर संघ की हड़ताल: आचार संहिता के बाद भी जारी”

Spread the love

“पंतनगर में लुकास टी वी एस मजदूर संघ की हड़ताल: आचार संहिता के बाद भी जारी”

 रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

लुकास टी वी एस मजदूर संघ पंतनगर उत्तराखंड संबद्धता भारतीय मजदूर संघ का 26 अक्टूबर 2023 से लगातार धरना व अनिश्चित कालीन हड़ताल 216वां दिन भी जारी रहा और आचार संहिता के तीन माह के बाद 14 जून 2024 से लगातार जारी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  खेल से बनेगा बेहतर कल: CM पुष्कर सिंह धामी ने ‘प्रयास’ स्मारिका का किया विमोचन

 

 

सिडकुल पन्तनगर में चल रहे श्रमिक शोषण के समाधान कराने में भारतीय मजदूर संघ जिला ऊधमसिंह नगर के नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया गया जिसमें डाल्फिन व लुकास टी वी एस के श्रमिकों के जल्द समाधान कराने का निवेदन किया आखिर जनप्रतिनिधि व अधिकारी कम्पनी प्रबन्धन के सम्मुख क्यो नकमस्त है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-पिथौरागढ़ के लिए आरसीएस उड़ान सेवा जल्द

 

 

एक तरफ प्रदेश सरकार रोजगार दिलाने की बात करती है दुसरी तरफ दसकों से कार्यरत कर्मचारियों को बाहर करने पर चुप्पी साधी हुई है। कम्पनी प्रबन्धन के साथ गठजोड़ कर नियमित कर्मचारियों को बाहर करने में सहयोग कर रही है।
धरना स्थल पर लुकास टी वी एस मजदूर संघ के अध्यक्ष  मनोहर सिंह,कार्यकारी अध्यक्ष  हरीश चन्द्र,महामंत्री  बसन्त गोस्वामी, उपाध्यक्ष राजेश चन्द्र, संगठन मंत्री  दीवान सिंह,कोषाध्यक्ष श्री हरीश राणा और समस्त सदस्य उपस्थिति रहे।