उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन, नंदन सिंह यादव अध्यक्ष नियुक्त

Spread the love

विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन, नंदन सिंह यादव अध्यक्ष नियुक्त

रोशनी पांडेप्रधान संपादक

एम. पी. हिन्दू इंटर कॉलेज, रामनगर (नैनीताल) में विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) की बैठक आहूत की गई जिसमें विद्यालय प्रबंधन समिति के पदेन सचिव प्रधानाचार्य  संजीव कुमार शर्मा तथा अध्यक्षा श्रीमती सुनीता बोहरा जी के अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई।
विद्यालय के मीडिया प्रभारी हेम चन्द्र पाण्डे ने अवगत कराया कि, बैठक में नवीन कार्यकारिणी का चयन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से  नंदन सिंह यादव को विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) का नया अध्यक्ष तथा श्री मनोज कश्यप को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से श्रीमती दिशा बिष्ट, श्रीमती नेहा,  जाकिर हुसैन,  त्रिभुवन कांडपाल श्रीमती रिहाना कम इकरामुर रहमान,  इंतजार हुसैन, श्रीमती कामिनी, बृज किशोर चंद्र, श्रीमती आयशा परवीन, श्रीमती सुशीला बिष्ट, श्रीमती हसीना बानो, श्रीमती उमा असवाल, श्री साहिर हुसैन, श्रीमती समरीन,  मोहम्मद अयूब, श्रीमती रेणु को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  राजभवन नैनीताल में मना गोवा स्थापना दिवस, राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं।

 

 

बैठक मे विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों, मध्यान्ह भोजन, नवीन प्रवेश तथा एक अतिरिक्त भोजन माता रखने पर विचार किया गया।
बैठक में विद्यालय के शिक्षक  नीरज राज,  अमित धारकिया, श्रीमती प्रीती बंगारी, श्रीमती आँचल,  प्रकाश रावत आदि उपस्थित रहे

यह भी पढ़ें 👉  आपदा मित्र योजना की तर्ज पर प्रारंभ होगी आपदा सखी योजना : मुख्यमंत्री