उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

रामनगर का नाम रोशन: एम.पी. हिन्दू इंटर कॉलेज के 6 छात्र-छात्राएं नेशनल बास्केटबॉल में चयनित

Spread the love

रामनगर का नाम रोशन: एम.पी. हिन्दू इंटर कॉलेज के 6 छात्र-छात्राएं नेशनल बास्केटबॉल में चयनित

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर (नैनीताल)।
एम.पी. हिन्दू इंटर कॉलेज रामनगर के लिए गौरव का विषय है कि विद्यालय के 6 छात्र-छात्राओं का चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अंतर्गत आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता हेतु हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  परिवार ही पहला विद्यालय - माँ के संस्कारों से बनता है राष्ट्र का चरित्रः मुख्यमंत्री धामी

विद्यालय के मीडिया प्रभारी हेम चन्द्र पाण्डे ने जानकारी दी कि कक्षा 10 में अध्ययनरत प्रमोद कांडपाल का चयन U-17 बालक वर्ग में हुआ है। वहीं U-17 बालिका वर्ग में कक्षा 11 की छात्राएं माही, गायत्री रौतेला, दीपाक्षी बिष्ट, वैष्णवी तथा कक्षा 12 की छात्रा निहारिका गोस्वामी का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश-श्रीनगर हाईवे पर हादसा, भारी भूस्खलन में ट्रक चालक की दर्दनाक मौत

राष्ट्रीय स्तर की यह बास्केटबॉल प्रतियोगिता 11 से 15 जनवरी 2026 तक राजनंद गांव, छत्तीसगढ़ में आयोजित की जाएगी। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन अल्मोड़ा में किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  संवैधानिक मूल्यों और वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर रामनगर में मंथन

छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर खेल अध्यापक प्रकाश रावत, प्रधानाचार्य संजीव शर्मा एवं शिक्षकगण चारु तिवारी, गौरव शर्मा, के.सी. त्रिपाठी, प्रभाकर पाण्डे, नीलम सुन्दरियाल, नेहा गुप्ता सहित अन्य शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं दीं।