उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

प्रगतिशील सांस्कृतिक पर्वतीय समिति पैठपड़ाव के तत्वाधान में पैठपड़ाव में सांस्कृतिक पर्वतीय उत्सव का आयोजन”

Spread the love

प्रगतिशील सांस्कृतिक पर्वतीय समिति पैठपड़ाव के तत्वाधान में पैठपड़ाव में सांस्कृतिक पर्वतीय उत्सव का आयोजन”

 

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

 

प्रगतिशील सांस्कृतिक पर्वतीय समिति पैठपड़ाव के तत्वाधान में जुलुश का शुभारंभ रंग मंच से किया गया। जुलूश का शुभारंभ मुख्य अतिथि गोपाल दत्त जोशी व दीपा जोशी ने दीप प्रज्वलित कर रिबन काटकर जुलूस की शुरुआत की गई। जुलूस लखनपुर, दुर्गापुरी, रानीखेत रोड व बाजार की मुख्य गली से गुजरता हुआ पैठपड़ाव पहुँचा।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेले को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, श्रद्धालुओं के लिए लागू हुआ विशेष ट्रैफिक प्लान

वहीं जुलूस में रमाण, कत्यूरी जागर, बसंत छोलिया, झोडा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अलावा उत्तराखंड पर आधारित लोक नृत्य प्रस्तुत किए हैं इस दौरान बाहर से आये लोक कलाकारों की 5 टीम के अलावा स्थानीय स्कूल की 14 व महिला स्वयं सहायता समूह 5 की टीमो ने मुख्य जुलूस की प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया है। कल तीसरे दिन रंग मंच पर मुख्य प्रतियोगिता का आयोजन पैठपड़ाव में किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर घोड़ाखाल में विशेष हवन-पूजन

इस दौरान अध्यक्ष गिरीश मठपाल, सचिव दीप चंद्र जोशी, मुख्य निर्णायक श्रीश डोभाल, नरेश बिष्ट, डॉ कुसुम भट्ट, कमल बेलवाल, रोहित गोस्वामी, अनुज मिश्रा, भूपेंद्र खाती, नवीन करगेती, मोहन बिष्ट, मानवेन्द्र कालाकोटी, मनोज पपनै, वीरेंद्र पांडे, विनीत रिखाड़ी, गोपाल कांडपाल, तरुण जोशी, गोपाल दत्त रिखाड़ी मौजूद रहे ।

यह भी पढ़ें 👉  *🔴 देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालु, कैंची धाम में 36 हजार से अधिक ने किए दर्शन, आस्था और सुरक्षा का बना अद्भुत संगम* *नैनीताल पुलिस की मुस्तैदी की हर ओर चर्चा, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी खुद कर रहे व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग*