रामनगर सियासत

राष्ट्रीय पार्टी बनने पर और दिल्ली एमसीडी चुनावो में आम आदमी पार्टी की शानदार विजय पर झूमे आप कार्यकर्ता – प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा नई शुरुआत।

Spread the love

रोशनी पाण्डेय – प्रधान संपादक

रामनगर। दिल्ली एमसीडी चुनावो में आम आदमी पार्टी की शानदार विजय ओर गुजरात विधान सभा चुनाव से आप के राष्ट्रीय पार्टी बनने पर कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। कार्यकर्ताओ ने प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल रावत के कार्यालय में मिष्ठान वितरण किया। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महिला विंग इंचार्ज शिशुपाल सिंह रावत ने कहा कि दिल्ली नगर निगम में 15 साल से भाजपा का भ्रष्टाचार वह दुष्प्रचार खत्म करने के संकल्प को लेकर आम आदमी पार्टी ने प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज की है।

यह भी पढ़ें 👉  बस अड्डे की अव्यवस्था के खिलाफ जनता लामबंद, जल्द समाधान की मांग।

 

 

 

 

दिल्ली की जनता के साथ ही खासकर उत्तराखंड प्रवासियो को उन्होंने धन्यवाद कर आभार जताया। रावत ने कहा कि गुजरात की जनता का वह दिल से आभार व्यक्त करते हैं क्योंकि आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बनने का सुनहरा मौका गुजरात वासियों ने देने का काम किया, आज आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बन गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में कानून व्यवस्था ध्वस्त, पुलिस की लापरवाही से डरे ग्रामीण पुलिस की सुस्ती से बेखौफ बदमाश, दिनदहाड़े हमला और लूट

 

 

 

निश्चित रूप से पूरे देश में आने वाले समय में शिक्षा स्वास्थ्य व काम की राजनीति केजरीवाल मॉडल को अपनाया जाएगा। इस दौरान हिमांशु रावत, वीरेंद्र रावत, कैलाश राणा, रचना कंडारी समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने दी विभिन्न अनियमिताओं एवं धोखाधड़ी के मामलों में अभियोजन चलाये जाने की स्वीकृति