जरा हटके रामनगर

रामनगर में सम्मिलित गांव के संभ्रांत व्यक्तियों वह जनप्रतिनिधियों के साथ क्षेत्राधिकारी  रामनगर वह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर द्वारा गोष्टी की गई।

Spread the love

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

थाना रामनगर
जनपद नैनीताल।

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल के निर्देशानुसार राजस्व विभाग से स्थानीय पुलिस थाना रामनगर में सम्मिलित गांव के संभ्रांत व्यक्तियों वह जनप्रतिनिधियों के साथ श्रीमान क्षेत्राधिकारी  रामनगर वह श्रीमान प्रभारी निरीक्षक महोदय कोतवाली रामनगर द्वारा गोष्टी की गई।

आज दिनांक 4.02.2023 को श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय रामनगर व श्रीमान प्रभारी निरीक्षक महोदय कोतवाली रामनगर द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज अमगड़ी में राजस्व विभाग से स्थानीय पुलिस थाना रामनगर में सम्मिलित गांव 1- ओखलढुंगा 2- डॉन परेवा 3- अमगड़ी 4- बोहराकोट 5- गोरिया देव 6-अमतोली 7-पातली 8- रिया व 9-अमोठा के संभ्रांत व्यक्तियों व जनप्रतिनिधि ग्राम प्रधानों के साथ गोष्टी की गई जिसमें क्षेत्राधिकारी महोदय एवं प्रभारी निरीक्षक महोदय द्वारा उक्त गांव के संभ्रांत व्यक्तियों को पुलिस कार्यप्रणाली व आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में जानकारी दी गई एवं पुलिस सेवाएं अविलंब प्रदान करने हेतु आश्वासन दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भारत विकास परिषद द्वारा विगत दिनों सम्पन्न कराये गए कार्यक्रमों गुरु वंदन छात्र अभिनंदन एवं भारत को जानो प्रतियोगिता कराई गई थी। विद्यालय के मीडिया प्रभारी हेम चन्द्र पाण्डे ने जानकारी दी कि, भारत विकास परिषद की ओर से गुरु वंदन छात्र अभिनंदन में दो अध्यापकों रसायन विज्ञान प्रवक्ता राजीव कुमार शर्मा तथा अंग्रेजी प्रवक्ता चेतन स्वरूप जी को सम्मानित किया गया एवं छात्रों में चेतन गोस्वामी तथा प्रशस्ति करगेती को सम्मानित किया गया। जबकि भारत को जानो प्रतियोगिता में विद्यालय स्तर पर सीनियर वर्ग में चेतन गोस्वामी, यशस्वी फुलेरिया एवं नमन अधिकारी तथा जूनियर वर्ग में सारा कुरैशी, मौ0 फरहान एवं अंश को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा, चारु चन्द्र तिवारी, गौरव शर्मा, के0 के0 फुलेरा, नेहा गुप्ता, एवं भारत विकास परिषद के अंशुल अग्रवाल, अखिल मित्तल, गौरव अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

 

 

 

उक्त गोष्टी में 55-60 संभ्रांत व्यक्ति व महिलाएं उपस्थित थी।उत्तराखण्ड पुलिस ऐप एवं गोरा शक्ति ऐप की उपयोगिता एवं महिला संबंधी अपराधों व साइबर क्राइम के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए गौरा शक्ति ऐप में पंजीकरण करने हेतु जागरूक किया गया, साथ ही बताया कि किस तरह महिलाएं उनके साथ होने वाले अपराधों की शिकायत गौरा शक्ति के माध्यम से घर बैठे कर सकते हैं, इसके अतिरिक्त महिला सुरक्षा सम्बन्धी कानून, साइबर क्राइम के साथ-साथ डॉयल 112, महिला हेल्पलाइन नं0- 1090, साइबर हेल्पलाइन नम्बर- 1930 आदि के बारे में विस्तृत कानूनी जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 77वां गणतंत्र दिवस, भव्य रैतिक परेड का आयोजन।

प्रभारी निरीक्षक
कोतवाली रामनगर