उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

ग्रीनफील्ड अकैडमी में धूमधाम से मनाई गई महात्मा गांधी जयंती

Spread the love

ग्रीनफील्ड अकैडमी में धूमधाम से मनाई गई महात्मा गांधी जयंती

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

आज का दिन भारतीय इतिहास में अपना एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है आज के ही दिन देश के दो महापुरुषों का जन्म हुआ था। एक थे बापू मोहनदास करमचंद गांधी और दूसरे पंडित लाल बहादुर शास्त्री ,भारत मां के दो सपूत।

यह भी पढ़ें 👉  *आग की लपटें भले ही तेज थीं, लेकिन साहब के इरादे उससे भी ज्यादा फौलादी निकले* *मसीहा बने डॉ. मंजूनाथ टीसी: हाथ में फायर एक्सटिंग्विशर थामे जब खुद आग बुझाने उतरे जिले के कप्तान, 10 जिंदगी बचा लाये*

 

 

बापू के बारे में तो ज्यादा कहना सूरज को दिया दिखाने के समान होगा। भारत माता की स्वतंत्रता के लिए उनके किए गए अनेक कार्य आज की पीढ़ी के लिए अनुकरणीय है प्रेरणादाई है।

 

 

 

यह भी पढ़ें 👉  SSP मंजुनाथ ने पहनाए ‘UPS’ बैच, दो इंस्पेक्टर बने डिप्टी एसपी

दूसरे सपूत भारत मां के सच्चे लाल, सादगी की प्रतिमा पंडित लाल बहादुर शास्त्री जो देश के द्वितीय प्रधानमंत्री बने उनके द्वारा *जय जवान जय किसान* का नारा आज भी अपने अर्थ और अपनी गरिमा दोनों को बनाए हुए।

 

 

विद्यालय से प्रबंधक श्रीमान गौरव रावत एवं प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार शर्मा जी ने बापू और पंडित जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए, तत्पश्चात तिरंगा फहराया गया ।स्टाफ गण के द्वारा लगाए गए भारत माता की जय के नारों से विद्यालय गूंज उठा। बापू महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती की सभी देशवासियों को अनंत शुभकामनाएं।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैक्टर सड़क पर चलाने के लिए है, गुंडागर्दी के लिए नहीं- पुलिस कप्तान मंजुनाथ टीसी, एसएसपी के 'चक्रव्यूह' में फंसा जानलेवा हमलावर अवैध तमंचे के साथ वारदात के चंद घंटों बाद कालाढूंगी पुलिस की गिरफ्त में