उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

पीएनजी महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर ललित कड़ाकोटी विजयी।

Spread the love

पीएनजी महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर ललित कड़ाकोटी विजयी।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

*रामनगर। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर में छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर ललित कड़ाकोटी ने जीत हासिल की, उन्होंने हीरा सिंह भण्डारी को को 96 मतों से हराया।मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रोफेसर एस.एस.मौर्य ने बताया कि अध्यक्ष पद हेतु हीरा सिंह भण्डारी ने 1009 व ललित कड़ाकोटी ने 1105 मत प्राप्त किए।छात्र उपाध्यक्ष हेतु शिवांग रस्तोगी ने 1207 व भास्कर सत्यावली ने 603 मत प्राप्त किए। शिवांग रस्तोगी ने 604मतों से जीत दर्ज की। छात्रा उपाध्यक्ष हेतु नीलम मनराल को 1179 व दीक्षा बेलवाल को 825 मत प्राप्त हुए जिसमें नीलम मनराल 354मतोंसे विजयी रही।

यह भी पढ़ें 👉  कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में कृषि एवं उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक की।

 

 

 

सचिव पद हेतु चेतन पन्त 751,रोहित रावत ने 667 तथा मनोज नेगी ने 615 मत प्राप्त किए। चेतन पन्त 84 मतों से अपने प्रतिद्वंद्वी से आगे रहे। कोषाध्यक्ष पद हेतु नैतिक करगेती ने 671 व रोहित कुमार पुत्र जीवन चन्द्र ने 1233 मत प्राप्त किए जिसमें रोहित कुमार पुत्र जीवन चन्द्र 562मतों से विजयी बने। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि हेतु केवल सिंह ने 946 मत प्राप्त किए व पीयूष जोशी 1001 मत प्राप्त कर 55 मतों से विजयी बने।संयुक्त सचिव में दीपक नेगी,सांस्कृतिक सचिव पद हेतु मोहित कुमार,कला संकाय प्रतिनिधि में प्राची बंगारी व वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद पर मनीषा बेलवाल निर्विरोध निर्वाचित हुए। विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर कोई नामांकन नहीं हुआ था।महाविद्यालय में सुबह 8:00 बजे से अपरान्ह 2:00 बजे तक मतदान हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध स्मैक के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

 

 

 

अपराह्न 3:00 बजे से मतगणना शुरू हुई। मतगणना की समाप्ति के बाद परिणामों की घोषणा कर प्राचार्य प्रो.एम.सी.पाण्डे द्वारा विजयी छात्र संघ पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। महाविद्यालय में सात मतदान केन्द्र बनाए गए थे। इस बार कुल 3675 छात्र छात्राएं मतदाता थे जिसमें से कुल 2153 ने मतदान किया।*