जरा हटके रामनगर

राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण द्वारा अंतराष्ट्रीय बाघ दिवस 2023 का आयोजन कार्बेट टाइगर रिजर्व रामनगर में सम्पन्न हुआ।

Spread the love

राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण द्वारा अंतराष्ट्रीय बाघ दिवस 2023 का आयोजन कार्बेट टाइगर रिजर्व रामनगर में सम्पन्न हुआ।

 

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण द्वारा अंतराष्ट्रीय बाघ दिवस 2023 का आयोजन कार्बेट टाइगर रिजर्व, रामनगर के अन्तर्गत किया गया। इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु सीआरवीआर रिजॉर्ट, ढिकुली में विभिन्न राज्यों के टाइगर रिजर्व के निदेशक, उपनिदेशक, अधिकारी / कर्मचारी तथा राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण के अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित हुये। दिनांक 29 जुलाई 2023 को प्रातः 11:30 बजे से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। सर्वप्रथम भारत के विभिन्न टाइगर रिजर्व से आये ई०डी०सी० व स्वंय सहायता समूह (Self help groups ) द्वारा स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी लगायी गयी। जिसका श्री अश्वनी कुमार चौबे, मा० केंद्रीय पर्यावरण राज्यमंत्री माननीय श्री अजय भट्ट जी मा० केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री तथा माननीय विधायक रामनगर द्वारा भ्रमण कर निरीक्षण किया गया।

 

 

 

कार्यक्रम की शुरूआत सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुई। जिसमें उत्तराखण्ड की संस्कृति को प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात् मंच पर अतिथिगणों का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्री पुष्कर सिंह धामी, मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के द्वारा विडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से प्रतिभाग किया। उनके द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि उत्तराखण्ड में बाघों के संरक्षण की दिशा में प्रशंसनीय कार्य किये जा रहे हैं तथा वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा में और अधिक तकनीकी उपाय किये जाये। उत्तराखण्ड में बढ़ती हुई बाघों की संख्या के लिए हर्ष व्यक्त करते हुए बाघ संरक्षण में तैनात कार्मिकों के कार्यों को भी सराहा।

यह भी पढ़ें 👉   अवैध कच्ची शराब के खिलाफ अभियान: एक गिरफ्तार, 20 लीटर शराब और 1000 लीटर लहन नष्ट"

 

 

 

उक्त कार्यक्रम में भारत के विभिन्न टाइगर रिजर्व से आये अधिकारीयों कर्मचारीयों द्वारा प्रतिभाग किया गया। विभिन्न टाइगर रिजर्व में वन एवं एवं वन्यजीवों की सुरक्षार्थ सराहनीय कार्य करने वाले फील्ड स्टॉफ को सम्मानित भी किया गया। जिनमें काली टाइगर रिजर्व, पीलीभीत टाइगर रिजर्व, ताडोबा अन्धारी टाइगर रिजर्व, पेरियार टाइगर रिजर्व, नामेरी टाइगर रिजर्व, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के फील्ड कर्मियों को सम्मानित किया गया।इस मौके पर स्कूली छात्र-छात्राओं को उनके द्वारा बनायी गयी चित्रकला प्रतियोगिता में उत्तम चित्रण हेतु सम्मानित किया गया।

 

 

वैश्विक व्याघ्र दिवस के मौके पर सम्पादित बाघ गणना के अनुसार प्रत्येक टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या के आंकडे श्री अश्विनी कुमार चौबे, मा० केंद्रीय पर्यावरण राज्यमंत्री माननीय श्री अजय भट्ट जी, मा० केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री द्वारा जारी किये गये। जिसमें देशभर में कार्बेट टाइगर रिजर्व 260 बाघों की संख्या के साथ एवं सबसे अधिक बाघ घनत्व वाले टाइगर रिजर्व के साथ ही शीर्ष पर रहा। इससे पूर्व में वर्ष 2018 में कार्बेट में बाघों की संख्या 231 पायी गयी थी, वहीं उत्तराखण्ड राज्य में बाघों की संख्या वर्ष 2018 में 442 से बढ़कर वर्ष 2022 में 560 हो गयी है। जिसमें उत्तराखण्ड राज्य ने बाघ संरक्षण हेतु एक कीर्तिमान स्थापित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में युवती से दुष्कर्म, मुरादाबाद के युवक और तीन दोस्तों पर मुकदमा दर्ज

 

 

 

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री अश्विनी कुमार चौबे, मा० केंद्रीय पर्यावरण राज्यमंत्री द्वारा बताया गया कि बाघ संरक्षण की दिशा में विभिन्न राज्यों के टाइगर रिजर्व द्वारा सराहनीय कार्य किये जा रहे है। बाघों की संख्या में वृद्धि होना उसी का प्रतिफल है। उनके द्वारा सेना एवं पुलिस की तर्ज पर वन कर्मियों को भी राष्ट्रपति सराहनीय सेवा पदक दिये जाने हेतु आहवान किया गया। इसके साथ ही श्री अजय भट्ट जी मा० केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री द्वारा सम्बोधित करते हुए कहा गया कि समस्त टाइगर रिजर्व में ईको टूरिज्म के माध्यम से पर्यटन गतिविधियां चलाई जा रही हैं, इन क्षेत्रों को पर्यटन के रूप में और अधिक विकसित करने के लिए पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा भी प्रयास किये जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का RIMC देहरादून में कैडेट्स को संबोधन: जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए ताकत और ज्ञान का विकास करें।

 

 

कार्यक्रम के अंत में प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) / मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक, उत्तराखण्ड के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थिति समस्त मंचासीन अतिथिगणों, राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण के प्रतिनिधियों, महानिदेशक वन, उप महानिदेशक वन्यजीव, समस्त टाइगर रिजर्व / समस्त राज्यों के प्रतिनिधियों का कार्यक्रम में उपस्थित होने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आभार व्यक्त किया।

 

 

इस मौके पर दीवान सिंह बिष्ट, विधायक रामनगर, श्रीमती रेनू बिष्ट, विधायक यमकेश्वर (पौड़ी), श्रीमती सरिता आर्या, विधायक नैनीताल, राम सिंह कैड़ा, विधायक भीमताल, सी०पी० गोयल, महानिदेशक वन, डॉ० एस0पी0यादव, सदस्य सचिव एन०टी०सी०ए०, भारत सरकार, डॉ० अमित मलिक, आई०जी०एफ० एन०टी०सी०ए०, भारत सरकार, श्री अनूप मलिक, प्रमुख वन संरक्षक ( HoFF), समीर सिन्हा, प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) / मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक,  निशान्त वर्मा, संरक्षक वन्यजीव प्रशासन एवं आसूचना, श्री पी0के0 पात्रो, मुख्य वन संरक्षक मुख्य वन कुमाऊं, डॉ० धीरज पाण्डे, निदेशक, कार्बेट टाइगर रिजर्व, डॉ० साकेत बडोला, निदेशक, राजाजी टाइगर रिजर्व, दिगांथ नायक, उप निदेशक कार्बेट टाइगर रिजर्व,  आशुतोष सिंह, उप वन संरक्षक, समस्त टाइगर रिजर्व / राज्यों के फील्ड निदेशक एंव मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक शामिल रहे ।