उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

हाईस्कूल में कमल-जतिन अव्वल, इंटर में अनुष्का ने लहराया परचम।

Spread the love

हाईस्कूल में कमल-जतिन अव्वल, इंटर में अनुष्का ने लहराया परचम।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर _ उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर द्वारा आज 19 अप्रैल 2025 को 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित किए गए। इस वर्ष भी बालिकाओं का प्रदर्शन बालकों से बेहतर रहा। हाईस्कूल व इंटर दोनों परीक्षाओं में लड़कियों ने मेरिट सूची में शीर्ष स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

 

 

 

हाईस्कूल परिणाम:
इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा में कुल 1,13,238 छात्र पंजीकृत हुए, जिनमें से 1,09,859 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए और 99,725 छात्र सफल हुए। कुल परिणाम 90.77% रहा, जिसमें बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.23% और बालकों का 88.20% रहा।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी के निर्देशन में विशेष व्यवस्था, नैनीताल में पर्यटकों को मिलेगी सुविधा और सुरक्षा।

 

 

शीर्ष स्थान:
कमल सिंह चौहान (विवेकानंद मंडल, बागेश्वर) और जतिन जोशी (एचजीएसएसवीएम, हल्द्वानी) ने 496/500 अंक (99.20%) प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कनकलता (नई टिहरी) ने 495/500 (99%) अंक पाकर द्वितीय और दिव्यम गोस्वामी (उत्तरकाशी) व दीपा जोशी (उधम सिंह नगर) ने 494/500 (98.80%) अंक पाकर तृतीय स्थान पाया।

यह भी पढ़ें 👉  प्राकृतिक सौंदर्य के संग सुरक्षा का आश्वासन – नैनीताल पुलिस का संदेश

 

 

 

इंटरमीडिएट परिणाम:
12वीं कक्षा में 1,08,980 छात्र पंजीकृत हुए, जिनमें 1,06,345 ने परीक्षा दी। कुल परीक्षाफल 83.23% रहा। बालिकाओं ने 86.20% और बालकों ने 80.10% अंक हासिल किए।

शीर्ष स्थान:
अनुष्का राणा (जीआईसी, देहरादून) ने 493/500 (98.60%) अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
केशव भट्ट (देहरादून) और कोमल कुमारी (उत्तरकाशी) ने संयुक्त रूप से 489/500 (97.80%) अंक के साथ द्वितीय स्थान और आयुष सिंह रावत (ऋषिकेश) ने 484/500 (96.80%) अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग को दी बाइक, पिता पर केस – SSP नैनीताल के निर्देश पर सख्त कार्यवाही

नवाचार:
इस वर्ष पहली बार बोर्ड ने प्रत्येक स्कूल को एक विशेष पोर्टल प्रदान किया है, जिससे छात्र सीधे अपने स्कूल पोर्टल पर परिणाम देख सकते हैं। इससे पारदर्शिता और डेटा विश्लेषण में भी मदद मिल रही है।

जनपद प्रदर्शन:

हाईस्कूल में चंपावत रहा टॉप पर – 96.97%

इंटरमीडिएट में पिथौरागढ़ अव्वल – 91.90%

रिजल्ट देखने हेतु वेबसाइट:
www.ubse.uk.gov.in