पर्वतीय सभा लखनपुर का 37वां स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न
उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक
रामनगर, 26 फरवरी 2025 – पर्वतीय सभा लखनपुर का 37वां स्थापना दिवस आज भारतीय सभा भवन में धूमधाम से मनाया गया। इस भव्य आयोजन में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता जगदीश कुमार मासीवाल और विधायक दीवान सिंह बिष्ट थे। सभा के आजीवन सदस्य रमेश चंद सत्यवाली, श्रीमती शांति जोशी एवं वार्ड सभासद सचिन कुमार भी समारोह में शामिल हुए।
समारोह के दौरान पर्वतीय सभा द्वारा रामनगर क्षेत्र के विभिन्न विधाओं में विशिष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित व्यक्तियों में शामिल रहे:
- खेल – नंदन सिंह नेगी, अंश बिष्ट, भारत मेहरा, अभय बिष्ट, शौर्य पटेल, कुमारी कोमल, नीलम भारद्वाज
- पत्रकारिता – त्रिलोक सिंह रावत
- रंगकर्म – भूपाल सिंह नेगी
- शिक्षा – बाला दत्त सती
- साहित्य – धर्मेंद्र नेगी
- विधि एवं कानून – पूरन चंद्र पांडे, पूरन सिंह बोहरा
- सांस्कृतिक योगदान – प्रकाश कोतवाल
- पर्यावरण एवं पर्यटन – निर्मल तिवारी
- अभियांत्रिकी – मनोज मासीवाल
- लोकप्रिय प्रतिनिधि – खस्टिनंदन जोशी
- सामाजिक कार्य – मदन जोशी
- चिकित्सा – जीवन सिंह रावत
- कला – मुकुल तिवारी
कार्यक्रम के दौरान आयुष म्यूजिक अकैडमी, रामनगर द्वारा विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें नृत्य, संगीत और लोकगीत शामिल थे।
इस अवसर पर निखिलेश उपाध्याय, दिनेश जोशी, ललित मोहन जोशी, हेमचंद पांडे, एम.आर. जोशी, बीना रावत, गौरव तिवारी, जैसी लोहनी, प्रकाश पांडे, प्रदीप पांडे, पंकज सत्यवली, श्री गणेश, बालम सिंह बिष्ट, श्री बी.एस. डंगवाल, मंजू जोशी, भावना भट्ट, नवीन चंद तिवारी, भवानी शंकर तिवारी, भास्कर पांडे, चंद्रशेखर पंत, भुवन चंद्र शर्मा, दया कृष्णा सुयाल, हिमांशु तिवारी, प्रभात ध्यानी, पुष्कर दुर्गापाल, विनोद पपने, कौशल्या देवी, नवीन सुनेजा, भारत बंधु, मनोज तिवारी, रेवती सुंदरियाल, विधान सुंदरियाल, रमेश बिष्ट, गजेंद्र चौहान, सुमित्रा बिष्ट सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री जितेंद्र बिष्ट ने किया, जबकि सभा की अध्यक्षता ललित कुमार जोशी ने की। समापन पर सभी उपस्थित अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।