उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, भूस्खलन से कई रास्ते बंद, आपदा मद में प्रदेश के लिए 413 करोड़ रुपए किये जारी।

उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, भूस्खलन से कई रास्ते बंद, आपदा मद में प्रदेश के लिए 413 करोड़ रुपए किये जारी।

 

रोशनी पाण्डेय – प्रधान संपादक

उत्तराखंड में विभिन्न स्थानों पर बुधवार को भी बारिश जारी रही और इस दौरान तीन व्यक्तियों की नदी में डूबने से मौत हो गयी। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने आपदा मद में प्रदेश के लिए 413 करोड़ रुपए जारी करने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) का आभार जताया। पुलिस ने बताया कि पौड़ी जिले के कोटद्वार में मंगलवार रात एक कार के अनियंत्रित होकर बारिश से उफनाई खोह नदी में गिर जाने से उसमें सवार पांच में से तीन व्यक्ति डूब गए। कार में सवार दो अन्य व्यक्ति सुरक्षित बाहर निकल आए. एसडीआरएफ ने नदी में डूबे तीन व्यक्तियों में से एक का शव बरामद कर लिया है और दो अन्य की तलाश की जा रही है। मृत व्यक्ति की पहचान उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के कीरतपुर क्षेत्र के रहने वाले 35 वर्षीय मुहम्मद इसरार के रूप में हुई है।

 

यह भी पढ़ें 👉  विजयदशमी सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक: सांसद अजय भट्ट ने देश-प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

 

 

लगातार बारिश के चलते भूस्खलन होने से राष्ट्रीय राजमार्गों सहित कई मार्ग बंद हो गए हैं, जिससे जन-जीवन के साथ ही चारधाम यात्रा भी प्रभावित हो रही है. चमोली जिले में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग चमोली और जोशीमठ के बीच पांच जगहों पर भूस्खलन और मलबा गिरने से बंद हो गया है. चमोली के अपर जिला सूचना अधिकारी रविन्द्र नेगी ने बताया कि प्रशासन ने बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आए तीर्थयात्रियों को गौचर, कर्णप्रयाग और नंदप्रयाग में सुरक्षित स्थानों पर रखा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में 20 सूत्री एवं 25 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित*

 

 

 

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग धरासू और कल्याणी में भूस्खलन के कारण अवरूद्ध है जबकि गंगोत्री राजमार्ग भी पकोड़ानाला और धराली के बीच मलबा आने से बंद है। सीमा सड़क संगठन मलबा हटाकर मार्ग खोलने का प्रयास कर रहा है। रूद्रप्रयाग राजमार्ग भी सिरोबगड़ में भूस्खलन के कारण बंद है।

karki
inder