उत्तराखण्ड में डेस्टिनेशन वेडिंग को बढ़ावा देने की तैयारी

  • उत्तराखण्ड में डेस्टिनेशन वेडिंग को बढ़ावा देने की तैयारी

 

रोशनी पांडे संपादक

  • त्रियुगी नारायण में हेलीपैड और सड़क कनेक्टिविटी को मिलेगा सुधार

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर उत्तराखण्ड में डेस्टिनेशन वेडिंग को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उन्होंने त्रियुगी नारायण में सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के साथ ही वहां हेलीपैड के निर्माण का आदेश दिया।

राज्य में नई वेडिंग डेस्टिनेशन की होगी पहचान

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 की नकदी बरामद

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि राज्य में डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए नए स्थानों की पहचान की जाए और उनके विकास पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने भी देशवासियों से उत्तराखण्ड को डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए प्राथमिकता देने का आग्रह किया है।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई और न्यायिक प्रक्रिया पर एडीजी ने दी जानकारी

राज्य की आर्थिकी को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि डेस्टिनेशन वेडिंग से राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उत्तराखण्ड का प्राकृतिक सौंदर्य और आधुनिक सुविधाएं इसे एक प्रमुख वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने में सहायक होंगी। उन्होंने पर्यटन विभाग को “डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड“ के लिए शीघ्र गाइडलाइन तैयार करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  साइबर ठगी से बचाव का संदेश लेकर विद्यार्थियों के बीच पहुँची पौड़ी पुलिस, नशे और यातायात नियमों पर भी किया जागरूक

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

इस बैठक में कैबिनेट मंत्री  सतपाल महाराज, उपाध्यक्ष अवस्थापना अनुश्रवण परिषद  विश्वास डाबर, अपर मुख्य सचिव  आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव  आर. के. सुधांशु,  आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव  शैलेश बगोली, श्री सचिन कुर्वे, अपर पुलिस महानिदेशक  वी. मुरूगेशन, गढ़वाल कमिश्नर  विनय शंकर पाण्डेय और आईजी गढ़वाल श्री राजीव स्वरूप उपस्थित रहे।

karki
inder