ईदुल-मिलादनवी को लेकर पुलिस मुस्तैद, शांति व्यवस्था पर विशेष निगरानी

ईदुल-मिलादनवी को लेकर पुलिस मुस्तैद, शांति व्यवस्था पर विशेष निगरानी

 

संवाददाता – नैनीताल

 

बारावफात (ईदुल-मिलादनवी) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के 68 मेधावी विद्यार्थियों का दल 16 सितंबर को भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण पर होगा रवाना

 

 

 

पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी थाना क्षेत्रों की मस्जिदों और आसपास के संवेदनशील इलाकों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस लगातार निगरानी रखते हुए किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने श्री महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

 

 

 

नैनीताल पुलिस ने लोगों से बारावफात को आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है। पुलिस ने अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न देने तथा उन्हें सोशल मीडिया पर प्रसारित नहीं करने की अपील की। किसी भी संदिग्ध सूचना की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस को देने को कहा गया है।

karki
inder