पुलिस ने एक करोड़ 82 लाख की ड्रग्स के साथ तीन अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

पुलिस ने एक करोड़ 82 लाख की ड्रग्स के साथ तीन अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

ऊधमसिंहनगर की पुलभट्टा पुलिस को बड़ी सफलता, पुलिस ने चैकिंग के दौरान 365 ग्राम ड्रग्स क्रिस्टल मेथ के साथ तीन बड़े तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद ड्रग्स की कीमत 1.82 करोड़ रुपए बताई जा रही है। उधमसिंह नगर एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने पुलिस टीम को 2500 रुपए का ईनाम देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें 👉  अजीत डोभाल पर टिप्पणी उत्तराखंड के गौरव पर हमला: मंत्री कैड़ा

 

 

एसएसपी मंजूनाथ ने खुलासा करते हुए बताया कि देर-रात पुलभट्टा थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट टीम के साथ चैकिंग कर रहे थे, इस दौरान क्षेत्र के शंकर फार्म मोड़ पर एक बाइक सवार तीन लोगों को रोककर तलाशी ली गई तो उनके पास से 365 ग्राम एमडीएमए , ड्रग्स क्रिस्टल मेथ बरामद हुई है। पूछताछ में पकड़े गए यह आरोपी तीन जिलों थे जनपद पीलीभीत , जनपद शाहजहांपुर, जनपद उधमसिंह नगर से थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, महिला सुरक्षा पर उठे सवाल!

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने बताया है कि तीन अभियुक्त का नाम दीपक गायन पुत्र ज्ञानेन्द्र गायन निवासी शिवनगर ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर, श्यामल मंडल पुत्र उपेन मंडल निवासी ग्राम भरतपुर पीलीभीत, सुनील पुत्र भोला निवासी तिलहर जिला शाहजहांपुर यूपी बताया है। एसएसपी के मुताबिक बरामद ड्रग्स बहुत हाईलेवल की है जिसका बड़े पैसे वाले लोग सेवन करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 की नकदी बरामद

 

 

 

पुलिस के मुताबिक आरोपी अंडमान निकोबार से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर आए थे,दीपक के खिलाफ 06 मुकदमे दर्ज हैं,वह शिवनगर में शराब की दुकान भी संचालित करता है, जबकि श्यामल के खिलाफ 22 मुकदमे दर्ज है। सुनील के खिलाफ तीन मुकदमे है। एसएसपी मंजूनाथ ने बताया कि यह पुलिस की बड़ी सफलता है।

karki
inder