क्राइम दिल्ली नंदपुर

अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी डॉक्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Spread the love

अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी डॉक्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

नंद नगरी इलाके में अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर डॉक्टर द्वारा नर्स के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हर्ष विहार इलाके में रहने वाली 34 वर्षीय पीडि़ता दो वर्ष से पति से अलग रह रही है। उनकी दो बेटियां हैं। वह दो साल से नुरुल हसन अंसारी के हॉस्पिटल में काम कर रही थीं। डाॅक्टर मूलत: उत्तर प्रदेश के अयोध्या का है। आरोप है कि अगस्त 2021 में काम ज्यादा होने की वजह से एक दिन रात दस बजे तक वह हॉस्पिटल में थीं।उसी दौरान डॉक्टर ने उन्हें पानी पीने के लिए दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  बीमार पत्नी को अस्पताल ले जा रहा था पुलिसकर्मी, रास्ते में विवाद के बाद गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

 

 

 

इसके बाद उसे नींद आ गई। दो दिन बाद आरोपी डॉक्टर ने उसका अश्लील वीडियो दिखाया। इसके बाद वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। आरोपी ने वीडियो डिलीट करने के नाम पर उससे सात लाख रुपये भी ले लिए। आजिज आकर महिला ने पुलिस से शिकायत की।पुलिस ने छानबीन के बाद दुष्कर्म व नशीला पदार्थ देने का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  पति से तकरार... और फिर गंगनहर में समा गई मां-बेटी, मासूम को सीने से लगाकर लगा दी छलांग

 

 

जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी डॉक्टर का मोबाइल फोरेंसिक जांच के भेज दिया है। मोबाइल से वीडियो नहीं मिला है। आरोपी ने उसे डिलीट किया है तो वह फोरेसिंक जांच में पता लग जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  🚨 SSP डॉ. मंजूनाथ TC का बड़ा एक्शन: महिला को धमकी देने वाला गिरफ्तार, महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि—जीरो टॉलरेंस नीति पर सख्त कार्रवाई!