दिल्ली क्राइम

शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में एक पुलिसकर्मी गिरफ्तार

Spread the love

शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में एक पुलिसकर्मी गिरफ्तार,

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

दिल्ली के महेंद्र पार्क थाना पुलिस ने दिल्ली पुलिस के एक हवलदार ने शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली पुलिस की पहली बटालियन में तैनात है।

 

 

 

पुलिस के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी हवलदार की पहचान बलविंदर सिंह (42) के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ मॉडल टाउन के पुलिस कॉलोनी में रहता था। 30 सितंबर को महेंद्र पार्क इलाके में रहने वाली एक युवती ने थाने में दुष्कर्म की शिकायत की। उसने अपनी शिकायत में बताया कि कुछ महीने पहले उसकी बलविंदर से मुलाकात हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  तराई पश्चिमी वन प्रभाग की बड़ी कार्रवाई, दो पिकअप वाहनों से अवैध खैर प्रकाष्ठ जब्त

 

 

 

बलविंदर ने बताया कि वह शादीशुदा नहीं है। दोनों के बीच हुई दोस्ती प्यार में बदल गई। बलविंदर ने उसे शादी करने का आश्वासन दिया। एक दिन आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए।

यह भी पढ़ें 👉  पति से तकरार... और फिर गंगनहर में समा गई मां-बेटी, मासूम को सीने से लगाकर लगा दी छलांग

 

 

 

लेकिन बाद में उसे पता चला कि वह शादीशुदा है। इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। उसने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी उससे झगड़ा करने लगा। इसका विरोध करने पर आरोपी उससे किनारा करने लगा। उसने शादी करने पर साफ तौर पर मना कर दिया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। उसके बाद उसने आरोपी के खिलाफ महेंद्र पार्क थाने में शिकायत की।

यह भी पढ़ें 👉  बीमार पत्नी को अस्पताल ले जा रहा था पुलिसकर्मी, रास्ते में विवाद के बाद गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

 

 

 

पुलिस ने पीड़िता की काउंसलिंग कराने के बाद उसका मेडिकल करवाया और इस बाबत दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी हवलदार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी की सूचना उसके बटालियन को लिखित रूप से दे दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।