पौड़ी उत्तराखंड क्राइम

दर्दनाक हादसा :गहरी खाई में जा गिरा वाहन तीन की मौत जबकि चार छात्र हुये घायल

Spread the love

दर्दनाक हादसा :गहरी खाई में जा गिरा वाहन तीन की मौत जबकि चार छात्र हुये घायल

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

कोटद्वार (पौड़ी)-22 अक्टूबरपाै ड़ी जिले के कोटद्वार में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। रसिया महादेव-तकुलसारी-मैठाणाघाट मोटर मार्ग पर रणिहाट गांव के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में चालक समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, चार स्कूली बच्चे घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  अनुज रावत का इमर्जिंग एशिया कप 2024 के लिए भारतीय टीम में चयन

 

 

 

 

जानकारी के अनुसार,पिकप वाहन नैनीडांडा के भटवाड़ों से बीरोंखाल ब्लॉक के बंदरकोट जा रहा था। इस दाैरान वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और खाई में जा गिरा।घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है। पिकप वाहन नैनीडांडा के भटवाड़ों से बीरोंखाल ब्लॉक के बंदरकोट जा रहा था। इस दाैरान वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और खाई में जा गिरा। बताया जा रहा है कि वाहन में छुट्टी के बाद अपने घर जा रहे इंटर कॉलेज ललितपुर के छात्र भी सवार थे। साथ में ड्राइवर समेत तीन अन्य लोग भी थे। वाहन खाई में गिरते ही तीन लोगों की जान चली गई। वहीं, चार छात्र घायल हो गए। घायल स्कूली बच्चों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल में उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की"

 

 

 

 

मृतकों के नाम⤵️

1- आनंद सिंह(60) पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम क्वीन धूमाकोट। ( चालक)
2- मोहन सिंह(65) पुत्र कोतवाल सिंह निवासी किंगोडीखाल धूमाकोट।
3- अर्जुन सिंह(60) पुत्र गुमान सिंह निवासी ग्राम बंदर कोट तह बीरोंखाल।

यह भी पढ़ें 👉  ग्रामीण उद्यमिता और नदियों के पुनर्जीवीकरण के लिए नीति आयोग से सहयोग की अपेक्षा

 

 

 

घायलों के नाम⤵️

1- सानू(16) पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी ठकुलसारी, बीरोंखाल
2- अनुराग(14) पुत्र रनवीर सिंह निवासी ठकुरसारी बीरोंखाल।
3- आदित्य(14) पुत्र रनवीर सिंह नेगी निवासी ठकुरसारी बीरोंखाल।
4- आयुष(11) पुत्र चंद्र सिंह निवासी ठकुलसारी