शहरी पेयजल में रेडियोधर्मिता पर शोध के लिए मिला पीएचडी सम्मान।

शहरी पेयजल में रेडियोधर्मिता पर शोध के लिए मिला पीएचडी सम्मान।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

पीएनजी पीजी कॉलेज रामनगर के रसायन विभाग के शोधार्थी राकेश सिंह नेगी को कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल द्वारा A Comprehensive Study on Water Quality Parameters and Natural Radioactivity in Drinking Water of Urban Part of Kumaun Himalaya India विषय पर उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए डॉक्टरेट पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। यह शोध कार्य पीएनजी पीजी कॉलेज रामनगर के रसायन विभाग प्रभारी प्रोफेसर जगमोहन सिंह नेगी के निर्देशन में पूर्ण हुआ। अपने शोध में राकेश सिंह नेगी ने कुमाऊं क्षेत्र के शहरी भागों से प्राप्त पेयजल में यूरेनियम रेडॉन तथा भारी धातुओं की सांद्रता का परीक्षण करते हुए उनके स्वास्थ्य पर पड़ने वाले रेडिएशन प्रभावों का वैज्ञानिक मूल्यांकन प्रस्तुत किया।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में वन्यजीव सुरक्षा को लेकर 42 कर्मचारियों को दिया गया आग्नेयास्त्र प्रशिक्षण

 

 

 

शोध कार्य के दौरान डॉ राकेश नेगी के कई शोध पत्र प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए जिनमें Groundwater for Sustainable Development Journal of Radioanalytical and Nuclear Chemistry Water Environment Research और Applied Radiation and Isotopes प्रमुख हैं। उनकी मौखिक परीक्षा वाइवा वॉयस प्रतिष्ठित संस्थान आईआईएसईआर मोहाली के प्रोफेसर डॉ एसएसवी रामा सास्त्री द्वारा संपन्न कराई गई। उन्होंने शोधार्थी राकेश नेगी के शोध कार्य की सराहना करते हुए उसे अत्यंत उत्कृष्ट और विज्ञान के क्षेत्र में उपयोगी बताया।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस कार्यालय रामनगर में नारायण दत्त तिवारी को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि, विकास में योगदान को किया याद

 

 

 

इस अवसर पर डीएसबी परिसर नैनीताल के रसायन विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर चित्रा पांडे प्रोफेसर जगमोहन सिंह नेगी डॉ ललित मोहन डॉ गिरीश खर्कवाल डॉ दीपशिखा सहित अनेक शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने राकेश सिंह नेगी को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राकेश ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरजनों तथा परिजनों को दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में मिलावटखोरों पर शिकंजा, पान मसालों के तीन नमूने जांच को भेजे

 

karki
inder