कारगिल विजय दिवस पर एसएसपी नैनीताल ने युद्ध स्मारक हल्द्वानी में अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

*कारगिल विजय दिवस पर एसएसपी नैनीताल ने युद्ध स्मारक हल्द्वानी में अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

देशभर में आज 26वां कारगिल विजय दिवस मनाया जा रहा है, जो भारतीय सेना के साहस, शौर्य और बलिदान का प्रतीक है। भारतीय सेना द्वारा 1999 में ऑपरेशन विजय के तहत दुर्गम पहाड़ियों पर कब्जा दोबारा हासिल किया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत काठगोदाम पुलिस की कार्रवाई, 02 वारंटी गिरफ्तार

आज कारगिल विजय दिवस के अवसर पर *श्री प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल* द्वारा *युद्ध स्मारक हल्द्वानी* में जाकर शहीद वीरों को नमन कर उनके शौर्य, पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उन्होंने वीर शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण किया तथा पुलिस सम्मान गार्द द्वारा अमर शहीदों को सलामी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए रामनगर में कांग्रेस का कैंडल मार्च, VVIP के नाम और सिक्किम के राज्यपाल की नियुक्ति पर उठाए सवाल

कारगिल विजय दिवस पर एसएसपी नैनीताल ने युद्ध स्मारक हल्द्वानी में अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

इस मौके पर * गजराज बिष्ट महापौर हल्द्वानी,  प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी,*  राहुल शाह उपजिलाधिकारी हल्द्वानी, नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी, राजेश यादव प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी,  हरकेश सिंह प्रतिसार निरीक्षक नैनीताल, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, भूतपूर्व सैनिक समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़ें 👉  इलाही बख्श स्कूल में विद्यार्थियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

*

karki
inder