जरा हटके नैनीताल

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने मातृ दिवस के अवसर पर दो नहरिया स्थित कुमाऊं क्राफ्ट एवं महिला पिछड़ा वर्ग सहकारी समिति में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग ।

Spread the love

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद  अजय भट्ट ने मातृ दिवस के अवसर पर दो नहरिया स्थित कुमाऊं क्राफ्ट एवं महिला पिछड़ा वर्ग सहकारी समिति में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। जिसमें महिलाओं द्वारा उत्कृष्ट कार्य किए जाने को लेकर उनका हौसला अफजाई किया।

यह भी पढ़ें 👉  “कौमी एकता के रंग में रंगा रामनगर, ईद मिलन बना यादगार”

 

 

केंद्रीय मंत्री  भट्ट ने रविवार को दो नहरिया स्थित कुमाऊं क्राफ्ट एवं महिला पिछड़ा वर्ग सहकारी समिति पहुंचे जहां समिति से जुड़ी सैकड़ों महिलाओं से मातृत्व दिवस के अवसर पर मुलाकात की साथ ही महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर रोजगार उपलब्ध अवसर दिए जाने को सराहा इस दौरान  भट्ट को समिति की संचालक श्रीमती निर्मला दरमवाल द्वारा बताया गया कि समिति में 300 महिलाओं को रोजगार से जोड़ा गया है जिस पर मातृत्व दिवस के मौके पर श्री भट्ट ने सभी महिलाओं का आभार जताते हुए कहा कि आप सभी सराहनीय कार्य कर समाज के लिए प्रेरणा बन रहे हैं उन्होंने मातृत्व दिवस पर सभी मातृशक्ति वह बहनों को नमन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य आपदा मोचन व न्यूनीकरण निधि के तहत जनपदों के प्रस्तावों को दी गई स्वीकृति

 

 

इस दौरान कार्यक्रम मेंअलका जीना मुकेश बेलवाल प्रतिभा जोशी पुष्पा नेगी, ज्योति बरगली, पूजा कोरंगा, प्रिया आर्य, मुस्कान, जितन कुमार, सायमाअफसाना सहित कई लोग मौजूद रहे

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली-देहरादून हाईवे खुलने के बाद सप्ताहांत के लिए और भी अधिक तैयार रहने की आवश्यकता है।