उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

तल्लीताल पुलिस ने जनपद की आंगनबाड़ी महिलाओं को किया जागरूक, साइबर क्राइम, नशे के दुष्प्रभाव और यातायात नियमों की दी जानकारी*

Spread the love

*नैनीताल पुलिस जागरूकता अभियान*

*तल्लीताल पुलिस ने जनपद की आंगनबाड़ी महिलाओं को किया जागरूक, साइबर क्राइम, नशे के दुष्प्रभाव और यातायात नियमों की दी जानकारी*

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

*नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र* में पुलिस द्वारा एक जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें *जनपद के सभी ब्लॉक से आये आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं* को *साइबर क्राइम, नशे के दुष्प्रभाव और यातायात नियमों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी* दी गई। यह अभियान *थानाध्यक्ष तल्लीताल श्री रमेश बोरा* के नेतृत्व में *अपर उपनिरीक्षक अंजुला जॉन द्वारा* पुलिस टीम के साथ चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  वनभूलपुरा पुलिस ने 12 घण्टे में किया चोरी का खुलासा* *चोरी किये सोने-चांदी के आभूषणों व नगदी के साथ एक शातिर चोर गिरफ्तार*

*पुलिस टीम ने साइबर फ्रॉड से बचाव* के उपायों पर चर्चा की और सभी से आग्रह किया कि वे किसी भी *संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि के बारे में तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज* कराएं। इसके अलावा, *बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने, नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाने, नाबालिक बच्चों को नशे से दूर* रखने और *यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में भी जानकारी* प्रदान कर जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी दस्तावेजों से जमानत दिलाने की साजिश नाकाम, आरोपी गिरफ्तार"

*पुलिस टीम-*
– अपर उप निरीक्षक अंजुला जौन
– का0 अमित कुमार
– का0 राहुल कुमार

*मीडिया सेल*
*नैनीताल पुलिस*