उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

भीमताल पुलिस की पहल, जनता की समस्याएँ सुनी, समाधान का दिया भरोसा।

Spread the love

*भीमताल पुलिस की पहल, जनता की समस्याएँ सुनी, समाधान का दिया भरोसा।

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के दिशा-निर्देशन* में *थानाध्यक्ष भीमताल श्री संजीत राठौड़* द्वारा क्षेत्रीय जनता के साथ एक गोष्ठी आयोजित की गई।
गोष्ठी में थानाध्यक्ष भीमताल द्वारा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं की जानकारी ली गई तथा उनके निस्तारण हेतु जनता को आश्वासन दिया गया।
साथ ही उपस्थित लोगों को *साइबर अपराधों से बचाव* के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और *ड्रग-फ्री उत्तराखंड मिशन* के अंतर्गत नशे से होने वाले दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  *भविष्य की पोस्ट पर हाईकोर्ट की पैनी नजर, ज्योति अधिकारी को सख़्त निर्देश* *धार्मिक भावना को आहत करने वाली सभी पोस्टों को हटाई जाय* *फ़िलहाल कुछ राहत भी*

भीमताल पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि –
👉 जनता की सुरक्षा और समस्याओं का समाधान पुलिस की प्राथमिकता है।

*मीडिया सैल*
*नैनीताल पुलिस*