उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

हल्द्वानी में जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर निगम द्वारा खराब स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने का अभियान शुरू

Spread the love

हल्द्वानी में जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर निगम द्वारा खराब स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने का अभियान शुरू

रोशनी पाण्डेयप्रधान संपादक        

 

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने निर्देशों क्रम में नगर निगम टीम द्वारा नगर में खराब स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त किया जा रहा है। जिसमें 6 अगस्त को नगर निगम तथा ई ई एस एल की टीम ने नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत खराब स्ट्रीट लाइटों को सुधारने का अभियान शुरू किया है।

यह भी पढ़ें 👉  जुए की महफिल में पुलिस की एंट्री, 5 खिलाड़ी सीधे सलाखों के पीछे

 

 

 

नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने बताया कि 15 दिन के भीतर सभी खराब स्ट्रीट लाइटों का रिपेयर और सर्वे करने के निर्देश डीएम ने दिए थे। बताया कि नगर निगम द्वारा कराए गए सर्वे में लगभग 32000 स्ट्रीट लाइट में 4300 स्ट्रीट लाइट खराब हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कॉन्क्लेव” में पुष्कर सिंह धामी का बड़ा बयान, योजनाओं का खोला खाका

 

 

 

बरसात में स्ट्रीट लाइट ऑन में ज्यादा खराबी आती है क्योंकि बारिश के कारण तार में कभी कार्बन आ जाता है। तथा आंधी में तार टूट जाते हैं कई बार वोल्टेज फ्लकचुएट होने के कारण भी लाइट फूंक जाती है।बताया कि अभियान के तहत हल्द्वानी नगर के विभिन्न इलाकों में मंगलवार को अभियान के तहत करीब 46ख़राब
स्ट्रीट लाइटों को चिन्हित किया गया और 38 से अधिक स्ट्रीट लाइटों की समस्याओं को दुरुस्त किया गया। बताया कि आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  मां बाल सुंदरी मंदिर पहुंचे CM धामी, विकास और आस्था का दिया बड़ा संदेश