उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

*युवा आइकॉन बनकर उभरा IPS दंपति प्रहलाद व प्रीति प्रियदर्शिनी* *पीएन मीणा IPS को मुख्यमंत्री व डीजीपी ने DIG बैच अलंकृत कर बढ़ाया मनोबल*

Spread the love

*युवा आइकॉन बनकर उभरा IPS दंपति प्रहलाद व प्रीति प्रियदर्शिनी*

*पीएन मीणा IPS को मुख्यमंत्री व डीजीपी ने DIG बैच अलंकृत कर बढ़ाया मनोबल*

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

*दो युवा IPS दम्पति प्रह्लाद मीणा व प्रीति प्रियदर्शिनी का DIG रैंक पर पदोन्नति*

*CM  पुष्कर सिंह धामी एवं DGP श्री दीपम सेठ द्वारा पिपिंग सेरेमनी में वरिष्ठ IPS प्रहलाद मीणा को पहनाए गए DIG रैंक के पदोन्नति बैच*

उत्तराखण्ड पुलिस के लिए यह दिन गौरवपूर्ण रहा, जब माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड *श्री पुष्कर सिंह धामी* एवं पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड *श्री दीपम सेठ* द्वारा आयोजित *पिपिंग सेरेमनी* में उत्तराखण्ड कैडर के वरिष्ठ अधिकारी *श्री प्रह्लाद नारायण मीणा, IPS को पदोन्नति के बैच पहनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं* दी गईं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में स्वीकृतियों, प्रतिपूर्ति एवं धनराशि निर्गम की समीक्षा।

 

 

 

उनकी अर्धांगिनी *श्रीमती प्रीति प्रियदर्शिनी, IPS*, जो वर्तमान में *आईटीबीपी में प्रतिनियुक्ति पर कमांडेंट के रूप में सेवाएं दे रही हैं*, का भी *पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रैंक में पदोन्नति* होने पर उन्हें हार्दिक बधाई दी गई।

🔹 *वर्तमान तैनाती*
▪️ *IPS प्रह्लाद नारायण मीणा* — सतर्कता मुख्यालय, उत्तराखण्ड
▪️ *IPS प्रीति प्रियदर्शिनी* — ITBP में कमांडेंट के रूप में कार्यरत

🔹 वर्ष *2012* में सिविल सेवा परीक्षा में चयन के उपरांत दोनों अधिकारियों को *उत्तराखण्ड कैडर* आवंटित हुआ। अपने सेवाकाल के दौरान दोनों IPS अधिकारियों ने उत्कृष्ट नेतृत्व, साहस और प्रशासनिक दक्षता का परिचय देते हुए कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां अर्जित की हैं।

यह भी पढ़ें 👉  RSS के 100 वर्ष पर देहरादून में विराट आयोजन, मुख्यमंत्री धामी ने हिंदू एकता का दिया संदेश

👉 *IPS प्रह्लाद नारायण मीणा की प्रमुख उपलब्धियां*

▪️ रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा एवं नैनीताल जैसे संवेदनशील जनपदों में *पुलिस कप्तान* के रूप में सफल कार्यकाल
▪️ वर्ष 2018 में *लेह-लद्दाख (चीन-भारत सीमा)* पर ITBP के साथ पुलिस सल्यूट ड्यूटी
▪️ रुद्रप्रयाग में *केदारनाथ यात्रा एवं माननीय प्रधानमंत्री जी की सुरक्षा व्यवस्था* का कुशल संचालन
▪️ वर्ष 2019 में *कैलास मानसरोवर यात्रा के लाइजनिंग ऑफिसर*
▪️ भारतीय वायुसेना के साथ साहसिक अभ्यास के दौरान *5000 फीट की ऊंचाई से 5 पैरा जम्प*,
➡️ *उत्तराखण्ड के पहले IPS अधिकारी बने जिन्होंने पैरा जम्पर का खिताब प्राप्त किया*
▪️ *PM Security Course* पूर्ण
▪️ *मुख्यमंत्री सुशासन पुरस्कार* सहित अनेक सम्मानों से अलंकृत

👉 *IPS प्रीति प्रियदर्शिनी की उल्लेखनीय उपलब्धियां*

यह भी पढ़ें 👉  घर-घर पहुंची सरकार: लाखों को योजनाओं का मिला प्रत्यक्ष लाभ

▪️ जनपद *चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़* की एसपी तथा *नैनीताल की एसएसपी* के रूप में उत्कृष्ट कार्य
▪️ *SP Vigilance* एवं *SP Intelligence* के रूप में प्रभावी भूमिका
▪️ *31वीं वाहिनी PAC, रुद्रपुर* में कमांडेंट के पद पर तैनात रहीं
▪️ वर्ष *2017* में मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड द्वारा *सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह*
▪️ वर्ष *2022* में मा0 राज्यपाल द्वारा *उत्कृष्ट सेवा पदक*
▪️ वर्ष *2021* में एसएसपी नैनीताल रहते हुए *देश के टॉप-50 पुलिस कप्तानों* में शामिल

 

 

 

✨ *उत्तराखण्ड पुलिस परिवार को इस कर्तव्यनिष्ठ IPS दंपति पर गर्व है।*
इनकी पदोन्नति न केवल पुलिस बल के मनोबल को बढ़ाने वाली है, बल्कि युवा अधिकारियों के लिए प्रेरणास्रोत भी है।