उत्तराखंड नैनीताल सियासत

निर्दलीय छवि कांडपाल की ऐतिहासिक जीत — 2411 वोटों से हराया बेला तोलिया को

Spread the love

निर्दलीय छवि कांडपाल की ऐतिहासिक जीत — 2411 वोटों से हराया बेला तोलिया को

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

जिला पंचायत चुनाव में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब निर्दलीय प्रत्याशी छवि कांडपाल बोरा ने निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया को करारी शिकस्त दी। छवि कांडपाल बोरा ने अपने प्रतिद्वंदी को 2411 वोटों के भारी अंतर से पराजित किया।

यह भी पढ़ें 👉  दिन-रात दौड़ते डंपर बने खतरा, एनएच-309 पर फिर टली बड़ी अनहोनी

इस परिणाम ने न सिर्फ राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है, बल्कि क्षेत्रीय राजनीति के समीकरणों को भी नया मोड़ दिया है। छवि कांडपाल की यह जीत जन समर्थन और परिवर्तन की चाह को दर्शाती है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान से सशक्त हो रहा जनसेवा तंत्र।

 

 

जीत के बाद छवि कांडपाल बोरा ने जनता का आभार जताया और कहा कि वे पूरी निष्ठा से क्षेत्र की सेवा करेंगी। समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया और जश्न का माहौल बना रहा।