उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

पर्यटन सीजन के चलते यातायात व सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखने ग्राउंड में उतरे SSP NAINITAL, अधीनस्थों को दिये आवश्यक निर्देश।

Spread the love

पर्यटन सीजन के चलते यातायात व सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखने ग्राउंड में उतरे SSP NAINITAL, अधीनस्थों को दिये आवश्यक निर्देश।

 

रोशनी पाण्डेयप्रधान संपादक

 

*सीजन ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारियों के साथ की गोष्ठी*

*पर्यटन सीजन के चलते* नैनीताल जनपद में नैनीताल, भीमताल, कैंची धाम, भवाली, मुक्तेश्वर आदि जगहों में पर्यटक/ श्रद्धालु भारी संख्या में आ रहे हैं, जिससे यातायात में काफी दबाव है। जो चुनौती पूर्ण है।

बढ़ते यातायात के दृष्टिगत प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा* जनपद के *पर्यटन स्थानों के महत्वपूर्ण बाई पास, तिराहों, चौराहों का जायजा* लिया गया।
जगह-जगह पर पुलिस बल तैनात किए गए हैं, जिससे पर्यटकों/ श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या न हो।

 

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस ने 10 व्यक्तियों को सट्टा खेलते हुए किया गिरफ्तार।

 

 

 

*SSP महोदय द्वारा रूसी बाईपास , भवाली मस्जिद तिराहा ,भवाली रामगढ़ तिराहा आदि में ग्राउंड में उतर कर स्वयं यातायात व्यवस्था का जायजा* लिया। आने वाली समस्याओं का निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

 

 

 

यातायात व्यवस्था सुगम बनाने हेतु सभी कार्मिकों को *तत्परता व ईमानदारी से अपनी ड्यूटी करने व यात्रियों के साथ मधुर एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार* करने हेतु निर्देशित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान की समीक्षा बैठक

महत्वपूर्ण ड्यूटी पॉइंट पर तैनात अधि0/कर्म0 को भलीभाँति ब्रीफ किया गया।
*किसी भी पर्यटकों/श्रद्धालुओं को हर सम्भव मदद* किये जाने हेतु प्रेरित किया गया।

 

 

 

महोदय द्वारा ड्यूटी पॉइंट्स का जायजा लेने के उपरांत सभी *ड्यूटीरत अधिकारियों के साथ ऑनलाइन गोष्ठी* का आयोजन किया गया।
सभी को निर्देशित किया गया कि एक-दूसरे के संपर्क में रहें, यातायात की स्थितियों से अवगत होकर यातायात को चलाएं, इसके अतिरिक्त अन्य महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के योगेश सती ने ताइक्वांडो में जीता सम्मान, मिला सरकारी प्रोत्साहन

*पर्यटकों/श्रद्धालुओं को* सुगम, सुरक्षित, बेहतर संचालन व निर्बाध यातायात प्रदान करने हेतु कड़ी धूप में चौराहों पर खड़े होकर यातायात को सुचारु रुप से संचालन कर रहें हैं।

 

 

 

 

यातायात ड्यूटी में नैनीताल पुलिस के जवान तेज धूप व गर्मी में भी मुस्तैदी से यातायात सुचारू करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं।

मौके पर हरबंस सिंह पुलिस अधीक्षक क्राइम/यातायात नैनीताल, सुमित पांडेय क्षेत्राधिकारी भवाली मौजूद रहे।