उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

जिला, राज्य केंद्र, सहायतित योजना, 20 सूत्रीय कार्यक्रम और समीक्षा बैठक का आयोजन किया।

Spread the love

जिला, राज्य केंद्र, सहायतित योजना, 20 सूत्रीय कार्यक्रम और समीक्षा बैठक का आयोजन किया।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

भीमताल 22 दिसम्बर 2023

विकास भवन भीमताल में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे की अध्यक्षता में जिला, राज्य केंद्र, सहायतित योजना, 20 सूत्रीय कार्यक्रम और समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। साथ ही जिला योजना वर्ष 2023 के तहत सभी विभागों से प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली गई। बैठक में मुख्य रूप से जिला योजना, लो नि वि, पेयजल, पंचायती राज, उद्यान उरेड़ा, समाज कल्याण, शिक्षा, क़ृषि विभाग, पशुपालन आदि विभागों के आय व्यय की समीक्षा और विभागवार चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून ट्रैफिक सुधार पर सख्त एक्शन: 15 मई तक आढ़त बाजार रजिस्ट्री पूरी, सितंबर तक 100 बसें दौड़ेंगी

 

 

मुख्य विकास अधिकारी पाण्डे ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनवरी माह तक सभी विभाग अपना टारगेट पूरा करें साथ ही सरकार की योजनाओं को गांव के अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए मॉनिटरिंग और फिल्ड,योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें।

यह भी पढ़ें 👉  *मदरसन कंपनी विवाद खत्म: श्रमिकों का अनशन खत्म, काम पर लौटने का निर्णय, पुलिस व प्रशासन की मध्यस्थता सफल* *20-30 अराजक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही, कुछ हिरासत में* *SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी ने श्रमिकों के धैर्य और अनुशासन की सराहना की*

 

 

बताया कि प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत रामनगर के 12 गांव को सरकारी योजनाओं को प्रोत्साहित और विकास कार्य करने की बात कही। उन्होंने तमिलनाडु में फैल रहे कोरोना वेरियंट से जिले में ऐतिहात बरतने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी जे एम सोनी, लो नि वि, क़ृषि विभाग, पशुपालन, पेयजल, खेल, उद्यान विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश से चार धाम जाने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

—————-
जिला सूचना अधिकारी नैनीताल