उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

साईबर सेल ने एनसीसी कैडेट्स को साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक।

Spread the love

साईबर सेल ने एनसीसी कैडेट्स को साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

 

प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा साइबर सुरक्षा हेतु* सभी थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत छात्र-छात्राओं एवं आम जनमानस को जागरूक करने के दिए गए निर्देश के क्रम में आज दिनांक 12.12.2024 को *साईबर सेल प्रभारी श्री हेम चंद्र पंत के नेतृत्व* में, हेड कांस्टेबल प्रकाश भंडारी एवं हेड कांस्टेबल शिवेंद्र बोरा द्वारा *रानीबाग काठगोदाम में एनसीसी कैडेट्स को साइबर क्राइम और सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी* दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  सूचना के 30 मिनट के भीतर मौके पर पहुंचे टीम  

 

 

 

कैडेट्स को विशेष रूप से *अंजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी (वन-टाइम पासवर्ड) किसी से साझा न करने और डिजिटल धोखाधड़ी से सतर्क रहने की हिदायत* दी गई। साथ ही, साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में भी जागरूक किया गया तथा अपने आसपास के सभी लोगों को भी जागरूक करने हेतु बताया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान की गई।

 

 

 

कैडेट्स को साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर जागरूक करते हुए बताया कि कैसे सतर्कता और सही जानकारी से साइबर अपराधों से बचा जा सकता है, *यदि किसी भी प्रकार का साइबर फ्रॉड हो चुका है तो 1930 में शिकायत दर्ज* करने हेतु बताया गया।