उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की बड़ी कार्रवाई: स्पा सेंटरों पर निरीक्षण, लाखों का जुर्माना

Spread the love

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की बड़ी कार्रवाई: स्पा सेंटरों पर निरीक्षण, लाखों का जुर्माना

रोशनी पांडेप्रधान संपादक

SSP NAINITAL के निर्देश पर स्पा सेन्टरों में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने किया औचक निरीक्षण

अनियमितता पाये जाने पर 06 स्पा सेंटरों पर की कार्यवाही, 60,000 का जुर्माना व 01 स्पा सेंटर करवाया बंद

 प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधी़क्षक नैनीताल के निर्देश पर महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक- 08-03-2025 को उ0नि0 मन्जू ज्याला, प्रभारी एण्टी ह्यूमैन ट्रैफिकंग फोर्स के नेतृत्व में मय पुलिस टीम द्वारा हल्द्वानी और काठगोदाम क्षेत्र के विभिन्न स्पा सेंटरों पर औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान निम्नलिखित अनियमितताएँ पाई गईं-

यह भी पढ़ें 👉  *50 वर्षों में पहली बार दिखा ऐसा चमत्कारिक और भव्य मेला मंदिर समिति ने राज्य सरकार, नैनीताल पुलिस और जिला प्रशासन को दिया सफलता का श्रेय* *पुलिस कप्तान डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की कार्यशैली की खुलकर प्रशंसा*

1. कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र में स्थित स्पा सेंटर-
The your spa, The golden spa, Forever spa, The releaxe unisex spa,
इन सभी सेंटरों में विजिटर रजिस्टर में कस्टमर का पूर्ण विवरण अंकित नहीं था, ग्राहक की आईडी का सत्यापन नहीं किया गया और कर्मचारियों का सत्यापन भी नहीं किया गया । इन अनियमितताओं के कारण इन चारो सेंटरों को धारा 52(3)83 पुलिस एक्ट के तहत ₹10,000-10,000 के चालान किए गए हैं।

 

 

2. काठगोदाम क्षेत्र में स्थित स्पा सेंटर- Divine Unisex Spa Centre को चैक किये जाने पर वर्करों का सत्यापन नहीं था, वर्करों के पास मसाज सर्टिफिकेट नहीं थे और विजिटर रजिस्टर में कस्टमर का पूर्ण विवरण अंकित नहीं किया गया था, स्पा सेंटर में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे और ना ही स्पा सेंटर का लाइसेंस था, इन अनियमितताओं के कारण स्पा सेंटर मालिक का धारा 52(3)83 पुलिस एक्ट के तहत ₹10,000 का कोर्ट चालान किया गया है और स्पा सेंटर को बंद करवाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेले में नैनीताल पुलिस अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था

3- Green tea luxury spa centre को चैक किये जाने पर विजिटर रजिस्टर में कस्टमर का पूर्ण विवरण अंकित नहीं था, और कर्मचारियों का सत्यापन भी नहीं किया गया था । इन अनियमितताओं के कारण स्पा सेंटर का धारा 52(3)83 पुलिस एक्ट के तहत ₹10,000 का चालान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  🙏🏼💐*बारिश, विशाल भीड़ और जबरदस्त उत्साह: एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए नीम किरौली बाबा के दर्शन, रातभर सेवाभाव में जुटी रही नैनीताल पुलिस* 🎉*पूरी रात्रि उमड़ता रहा आस्था का सैलाब, पुलिस, प्रशासन, मंदिर समिति की व्यवस्था व स्थानीय जनता के सहयोग की जमकर सराहना*

 

 

इस दबिश के दौरान एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने विभिन्न स्पा सेंटरों में हो रही अनियमितताओं को उजागर करते हुए संबंधित नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए कार्यवाही की है।

पुलिस टीम-

1- उप नि० मन्जू ज्याला
2- हे० का० भूपेंद्र सिंह
3- का० महेंद्र भोज
4- म० का० लता