“श्वेता बिष्ट ने जीती चर्चित शंकरपुर सीट, बनीं बीडीसी सदस्य”

“श्वेता बिष्ट ने जीती चर्चित शंकरपुर सीट, बनीं बीडीसी सदस्य”

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

रामनगर: पंचायत चुनाव 2025 के सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित मुकाबलों में से एक शंकरपुर शीट की सीट पर इस बार श्वेता बिष्ट ने धमाकेदार जीत दर्ज कर राजनीतिक हलकों में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। क्षेत्र पंचायत सदस्य (BDC) पद के लिए हुए कड़े मुकाबले में उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वियों को निर्णायक अंतर से पराजित कर यह सीट अपने नाम की।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत काठगोदाम पुलिस की कार्रवाई, 02 वारंटी गिरफ्तार

 

 

 

श्वेता बिष्ट की इस जीत को क्षेत्र में युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण का प्रतीक माना जा रहा है। चुनाव परिणाम सामने आते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और ग्राम में ढोल-नगाड़ों के साथ विजयोत्सव मनाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में गूंजा सफलता का मंत्र, आयुक्त दीपक रावत ने विद्यार्थियों को दिया आत्मविश्वास का संदेश

स्थानीय जनता का कहना है कि श्वेता बिष्ट का सरल स्वभाव, युवाओं से जुड़ाव और विकास के प्रति प्रतिबद्धता ही उनकी जीत की असली वजह बनी। महिलाओं और युवतियों ने उन्हें एक प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि यह जीत नई सोच और नई दिशा का संकेत है।

यह भी पढ़ें 👉  साइबर ठगी से बचाव का संदेश लेकर विद्यार्थियों के बीच पहुँची पौड़ी पुलिस, नशे और यातायात नियमों पर भी किया जागरूक

ग्रामवासियों को अब उनसे उम्मीद है कि वे क्षेत्र के विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण की दिशा में ठोस कदम उठाएंगी।

karki
inder