मसूरी उत्तराखंड क्राइम

एक होटल में लगी भीषण आग फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटी।

Spread the love

एक होटल में लगी भीषण आग फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटी।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

उत्तराखंड के मसूरी शहर में कुलड़ी कैमल बैक में होटल  में भीषण आग लग गई। आग लगते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और धुएं से इलाका पट गया। सूचना पर फायर और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। टीम आग बुझाने में जुटी है। आग की घटना से आसपास दहशत का माहौल है।।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी और निशानेबाज जसपाल राणा को श्रद्धांजलि

 

 

 

आग से अभी तक किसी भी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है। उत्तराखंड फायर सर्विस ने बयान जारी करते हुए कहा है कि आग नियंत्रण में है।स्थानीय लोगों के अनुसार, होटल में शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। सुबह करीब 5 बजे लोगों ने होटल से धुआं और आग की लपटों को देखा। आग से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटी है। होटल के नीचे सड़क पर खड़े तीन वाहन भी आग की चपेट में आए गए हैं।कैमल बैक में सड़क पर खड़े वाहनों के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर ले जाने में मुश्किल हुई।

यह भी पढ़ें 👉  *🚒 हल्द्वानी स्कूल में लगी काल, रिस्पॉन्स टाइम बना मिसाल, आधे घंटे के भीतर आग पर पूर्ण नियंत्रण, फायर-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई रंग लाई* *🚨 अलर्ट सिस्टम और त्वरित प्रतिक्रिया से बची जान-माल, अधिकारियों की मौजूदगी में आधे घंटे में बुझी आग* *🔥 मिनटों में मौके पर पहुंचे अधिकारी, समन्वित कार्यक्रम का नतीजा- बड़ा नुकसान टला, जनहानि नहीं*

 

 

 आग बुझाने के लिए स्थानीय लोग भी सहयोग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि होटल अधिकांश रूप से लकड़ी का बना था। होटल मालिक को खिड़की तोड़कर दमकल कर्मचारियों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। होटल में निर्माण कार्य चल रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  फरार गैंग लीडर कौशल चिलवाल गिरफ्तार, गैंगस्टर एक्ट में दर्ज था मुकदमा