दर्दनाक सड़क हादसा: एक पिकअप खाई में जा  गिरी, चार लोगों की  हुई मौत, दो घायल।

"Tragic Accident in Rishikesh:

दर्दनाक सड़क हादसा: एक पिकअप खाई में जा  गिरी, चार लोगों की  हुई मौत, दो घायल।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

उत्तर प्रदेश – ग्वालियर से लोहे की चादर खरीदकर लौट रहे व्यापारियों की पिकअप का टायर फट गया। इससे बेकाबू पिकअप खाई में जाकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो घायल हो गए। हादसे का शिकार लोग लोहे का बक्सा बनाने का कार्य एक ही दुकान में करते थे।

यह भी पढ़ें 👉  *जेल परिसर में साजिश का खेल, पुलिस ने समय रहते कर दिया फेल* *SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर हल्द्वानी पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन—03 आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे* *2 दिन पहले तमंचे के साथ एक गिरफ्तारी, अब 03 और आरोपी शिकंजे में—टली बड़ी वारदात!*

 

 

ग्वालियर से चादर खरीदकर शुक्रवार की शाम को लौट रहे थे। शाम करीब छह बजे मध्य प्रदेश के गोहद के पास अचानक उनकी पिकअप का अगला टायर फट गया। इससे बेकाबू पिकअप सड़क किनारे खाई में जाकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में पीछे बैठे निहाल, मोहम्मद अली, अबूबकर और इरशाद की मौत हो गई, जबकि पिकअप चालक राजू और आगे बैठे नाजिम गंभीर रूप से घायल हो गए। चार लोगों की मौत की खबर सुनकर परिजनों में रोना-पीटना शुरू हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  *डकैत जहां भी छिपेंगे, पुलिस वहां पहुंचेगी* *SSP मंजूनाथ की कुशल रणनीति से आज 02 और डकैत गिरफ्तार 02 तमंचे व ₹1.40 लाख बरामद* *अब तक डकैती कांड के मास्टरमाइंड सहित 08 गिरफ्तार, भेजे जेल घटना में प्रयुक्त लग्जरी कर वरना भी कब्जे में*

 

 

नगर के मोहल्ला तोपखाना निवासी नाजिम (45) की कोंच चौराहे के पास बक्सा बनाने की दुकान हैं। शुक्रवार को वह बक्से बनाने में प्रयोग होने वाली लोहे की चादर खरीदने के लिए पिकअप से ग्वालियर गए थे। उनके साथ उनका पुत्र निहाल (19), दुकान में काम करने वाले शाहगंज निवासी मोहम्मद अली (22), झांसी जिले के मोंठ निवासी अबूबकर (25), सहाव निवासी इरशाद (28) और पिकअप चालक मोहल्ला तोपखाना निवासी राजू (35) भी थे।

यह भी पढ़ें 👉  कृष्णा होटल में तोड़फोड़ करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, पुलिस ने लिया हिरासत में

 

 

पुत्र को मृत देख पिता के भी आंसू नहीं थम रहे थे। उनके यहां काम सीखने के लिए झांसी के मोंठ से आए रिश्तेदार अबूबकर और मोहम्मद अली की भी घटना में मौत हो गई। सगे संबंधियों की मौत से सभी घरों में मातम छा गया। मृतकों के घर पर भी काफी संख्या में लोग शोक संवेदना के लिए पहुंचे। हालांकि पोस्टमॉर्टम के बाद समाचार लिखे जाने तक शव घरों पर नहीं पहुंचे थे।

karki
inder