उत्तर प्रदेश उत्तराखंड क्राइम

बरेली सेंट्रल जेल से उम्रकैदी फरार, जेल प्रशासन की बड़ी लापरवाही उजागर!

Spread the love

बरेली सेंट्रल जेल से उम्रकैदी फरार, जेल प्रशासन की बड़ी लापरवाही उजागर!

 

रौशनी पांडेय प्रधान सम्पादक 

 

उत्तर प्रदेश के बरेली सेंट्रल जेल से सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई है। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा कैदी दिनेश कुमार जेल के फार्म हाउस में काम करने के दौरान सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून, चारधाम यात्रा, डेंगू रोकथाम और आपदा तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा; बिजली, पेयजल, सड़क और संचार सेवाओं की तत्काल बहाली के निर्देश।

 

 

 

बताया जा रहा है कि कैदी खेतों में काम कर रहा था, तभी मौका मिलते ही वह सुरक्षा घेरा तोड़कर भाग निकला। दोपहर में कैदियों की गिनती के दौरान उसके गायब होने का पता चला, जिसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।
घटना के बाद शासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए जेलर, डिप्टी जेलर समेत 7 अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल निलंबित कर दिया है। वहीं वरिष्ठ जेल अधीक्षक के खिलाफ भी विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठ पत्रकार दीपक फर्स्वाण के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

 

 

 

 

फरार कैदी की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। जेल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है।
इस घटना ने प्रदेश की जेल सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पति से तकरार... और फिर गंगनहर में समा गई मां-बेटी, मासूम को सीने से लगाकर लगा दी छलांग